बिना राशन कार्ड वालों के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे बनवाएं फैमिली आईडी और करें जरूरी बदलाव

अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो अब चिंता की बात नहीं। सरकार ने 'एक परिवार-एक पहचान' योजना के तहत फैमिली आईडी को लेकर एक नई और बेहद आसान सुविधा शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 July 2025, 3:26 PM IST
google-preferred

Kanpur: अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो अब चिंता की बात नहीं। सरकार ने 'एक परिवार-एक पहचान' योजना के तहत फैमिली आईडी को लेकर एक नई और बेहद आसान सुविधा शुरू कर दी है। खास बात ये है कि अब आप घर बैठे ऑनलाइन फैमिली आईडी में संशोधन भी कर सकते हैं  चाहे शादी के बाद किसी बहन-बेटी का नाम हटाना हो, नया सदस्य जोड़ना हो या फिर किसी दिवंगत सदस्य का नाम हटाना हो।

सूत्रों के अनुसार  ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर संदीप यादव ने बताया कि अब तक फैमिली आईडी में संशोधन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे लोग परेशान रहते थे। लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन की नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके तहत कोई भी नागरिक पोर्टल पर लॉगिन कर कुछ आसान स्टेप्स में संशोधन कर सकता है।

संशोधन या नया आवेदन करने की प्रक्रिया:

फैमिली आईडी पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर व कैप्चा दर्ज करें, फिर आए OTP को डालकर लॉगिन करें। आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद सदस्य विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। जहाँ बदलाव करना है वहां “संशोधित करें” बटन पर क्लिक करें और नया विवरण दर्ज करें। नया सदस्य जोड़ने या हटाने के लिए अलग-अलग बटन दिए गए हैं – हटाने के लिए कारण लिखना अनिवार्य है। आवेदन जमा करने के बाद एक नंबर मिलेगा जिससे आप स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। आवेदन का सत्यापन लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

आखिर क्यों जरूरी है फैमिली आईडी?

फैमिली आईडी एक यूनिक 12 अंकों की पहचान संख्या है जो पूरे परिवार को एक पहचान देती है। इसके जरिए 76 से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार दिया जा सकता है। अब तक 45 हजार से ज्यादा परिवार फैमिली आईडी के लिए आवेदन कर चुके हैं।

न सिर्फ फ्री, बल्कि आसान भी

महज 30 रुपये शुल्क पर आप सीएससी (सार्वजनिक सेवा केंद्र) से भी आवेदन कर सकते हैं। खासतौर पर उन परिवारों के लिए फायदेमंद जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। इस खबर से कानपूर वासियों को बहुत बड़ी राहत मिली है।

Location :  Kanpur

Published :  22 July 2025, 3:25 PM IST

Related News

Advertisement

No related posts found.