हिंदी
पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता
Barabanki: जनपद बाराबंकी में कांग्रेस पार्टी के संगठन को नया बल और संजीवनी उस समय मिली जब पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया की उपस्थिति में तमाम युवाओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह आयोजन जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी के आवास, आज़ाद नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर उपाध्यक्ष तरुण चावला ने किया।
सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में नौजवान और किसान वर्ग कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश भर में कांग्रेस की सदस्यता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि 2027 में भाजपा सरकार का अंत तय है। पुनिया ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज की नीतियों पर चलती है और समाज के हर वर्ग के विकास के लिए वचनबद्ध है।
नगर उपाध्यक्ष तरुण चावला ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया और वर्तमान सांसद तनुज पुनिया द्वारा जनहित में कार्य किए जा रहे हैं, उससे आम जनमानस प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर में कांग्रेस का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है, और इसका कारण है पुनिया परिवार की विकासपरक राजनीति और जनसेवा की भावना।
कार्यक्रम में प्रवक्ता के.सी. श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में आकाश सिंह, सोनू वर्मा, शफीक, दिलीप, पिन्टू बाल्मीकि, राज बाल्मीकि, अरमान, आसू, रीसू वर्मा, लवकुश, लालजी, चांद, मानस, तौफीक, विशाल गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, अमन, साजेब, रवीन्द्र कुमार, शिव प्रकाश, मनीष यादव एड., अनिल यादव, मुकेश कुमार, अनिकेश वर्मा सहित दो दर्जन से अधिक नाम प्रमुख हैं।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, इरफान कुरैशी, अजय रावत, राम हरख रावत, निशांत रस्तोगी, आनंद रावत, गोपी कनौजिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवागंतुकों का स्वागत करते हुए पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराया।
इस सदस्यता अभियान से साफ है कि बाराबंकी में राजनीतिक हवा बदल रही है। अन्य दलों के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में आना पार्टी के लिए संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनता जा रहा है। पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेस का जनाधार फिर से मजबूती की ओर बढ़ता प्रतीत हो रहा है।
Location : Barabanki
Published : 28 July 2025, 3:03 PM IST
Topics : Barabanki Congress Membership Punia UP News