युवा शक्ति को मिलेगा अनुभव का साथ! डॉ. चिन्मय पंड्या Young India Country Awards की जूरी में शामिल

डाइनामाइट न्यूज़ 16 अक्टूबर को अपने 10 वर्षों का जश्न मनाएगा। इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पंड्या और न्यायिक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी जूरी मेंबर के रूप में शामिल होंगे। समारोह में “यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड शो” आयोजित होगा, जिसमें पांच युवाओं को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 October 2025, 6:40 PM IST
google-preferred

New Delhi: डाइनामाइट न्यूज़ चैनल 16 अक्टूबर को अपने 10 साल पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर चैनल की ओर से एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के कई बड़े गणमान्य व्यक्ति और न्यायिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित अधिकारी मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में युवाओं की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए "यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड शो" का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पांच चुनिंदा युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. चिन्मय पंड्या जूरी मेंबर में शामिल

कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के स्वयंसेवक, डॉ. चिन्मय पंड्या भी हैं। डॉ. पंड्या एक प्रतिष्ठित चिकित्सक, शिक्षाविद और समाजसेवी हैं, जिनका योगदान शिक्षा, चिकित्सा, योग एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में व्यापक रूप से माना जाता है। वे युवाओं को प्रेरित करने और उनके व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

कौन हैं डॉ. चिन्मय पंड्या?

डॉ. चिन्मय पंड्या एक प्रतिष्ठित चिकित्सा पेशेवर हैं, जो वर्तमान में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर के रूप में कार्यरत हैं। वे ऋषिहुड विश्वविद्यालय के संस्थापक मंडल के सदस्य भी हैं। भारत में चिकित्सा की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में उच्च शिक्षा प्राप्त की और रॉयल कॉलेज ऑफ साइकियाट्रिस्ट्स की सदस्यता हासिल की। लंदन में ब्रिटिश राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में काम करते हुए, वे वेस्ट लंदन मेंटल हेल्थ ट्रस्ट में एसोसिएट विशेषज्ञ के पद पर रहे, जहां उन्होंने विशेष रूप से अल्जाइमर रोग और मनोभ्रंश से पीड़ित रोगियों का प्रबंधन किया।

2010 में आंतरिक आह्वान के कारण, डॉ. पंड्या भारत लौट आए और तब से विभिन्न महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिकाओं में सक्रिय हैं। इन तमाम व्यस्तताओं के बावजूद, डॉ. पंड्या निःशुल्क मनोचिकित्सा सेवाएं देते हुए समाज सेवा में लगे हुए हैं। डॉ. चिन्मय पंड्या के साथ ही इस समारोह में न्यायिक क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो युवाओं को सम्मानित करेंगे और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। न्याय व्यवस्था के ये प्रमुख सदस्य इस बात पर भी ज़ोर देंगे कि युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

जूरी मेंबर में ये वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल

  1. डॉ. चिन्मय पंड्या: प्रो-वाइस चांसलर, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार एवं स्वयंसेवक, अखिल विश्व गायत्री परिवार
  2. न्यायमूर्ति रंजना देसाई: अध्यक्ष, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एवं पूर्व न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट
  3. श्री संजय कोठारी: पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त एवं भारत के राष्ट्रपति के पूर्व सचिव (आईएएस – 1978 बैच)
  4. डॉ. एम.सी. मिश्रा: प्रख्यात चिकित्सा विशेषज्ञ एवं पूर्व निदेशक, एम्स, नई दिल्ली

10वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन

डाइनामाइट न्यूज़ की 10वीं वर्षगांठ पर राजधानी दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश भर से कई प्रमुख हस्तियाँ और नामी लोग उपस्थित होंगे। इस अवसर पर डाइनामाइट न्यूज़ द्वारा 'यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड-2025' से देश के उत्कृष्ट युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली युवा प्रतिभाओं को दिया जाएगा।

‘यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड-2025’ का महत्व

डाइनामाइट न्यूज़ का यह पुरस्कार देश की चुनिंदा युवा प्रतिभाओं को उनके कार्य और समर्पण के लिए सम्मानित करने का एक अनूठा तरीका है। इन पुरस्कारों के तहत, विजेता युवा हस्तियों को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार हर वर्ष युवा उध्यमिता, समाजसेवा, कला, विज्ञान, और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने वाले युवाओं को दिया जाएगा।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 14 October 2025, 6:40 PM IST