युवाओं में एंजायटी और अकेलेपन का संकट गहराया, आत्मिक शांति के लिए अध्यात्म जरूरी: डॉ चिन्मय पांड्या
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ चिन्मय पांड्या ने युवाओं में बढ़ते तनाव, डिप्रेशन और अकेलेपन के लिए टेक्नोलॉजी को बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने जीवन को आभासी बना दिया है। समाधान के रूप में अध्यात्म, संस्कार और सही शिक्षा को अपनाना बेहद जरूरी है।