Chandigarh Bill पेश होगा या नहीं: गृह मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी, राजनीतिक तनाव पर लगा ब्रेक?

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में चंडीगढ़ प्रशासन पर कोई नया विधेयक पेश करने का कोई इरादा नहीं है। गृह मंत्रालय ने भरोसा दिलाया कि चंडीगढ़ की मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा और सभी कदम संबंधित पक्षों की सहमति से ही होंगे। इससे पंजाब और हरियाणा में उठे राजनीतिक विवाद को शांत करने की उम्मीद है।

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 23 November 2025, 4:19 PM IST

New Delhi: चंडीगढ़ से जुड़े विधेयक को लेकर बढ़े राजनीतिक विवाद के बीच गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार का संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में चंडीगढ़ प्रशासन पर कोई नया विधेयक पेश करने का कोई इरादा नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ के लिए कानून बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने का एक प्रस्ताव केवल केंद्र सरकार के स्तर पर विचाराधीन है और फिलहाल किसी निर्णय के रूप में नहीं आया है।

विवाद हुआ शांत!

गृह मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि इस प्रस्ताव का चंडीगढ़ की प्रशासनिक संरचना पर कोई असर नहीं पड़ेगा। न ही इसे पंजाब या हरियाणा से जुड़े किसी विवाद की दिशा में पढ़ा जाना चाहिए। मंत्रालय के अनुसार चंडीगढ़ की मौजूदा स्थिति को बदलने की किसी भी तरह की योजना नहीं बनाई गई है।

मौलाना अरशद मदनी के बयान पर देश की राजनीति गरमाई, कांग्रेस का मिला सपोर्ट लेकिन भाजपा वाले गुस्से में, जानें पूरा मामला

"किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं"

सरकार ने लोगों और संबंधित राज्यों को भरोसा दिलाया कि चंडीगढ़ से जुड़े किसी भी कदम को बिना सभी संबंधित पक्षों की सहमति के आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल यह केवल चर्चा का स्तर है, कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसलिए किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

राजनीति में चंडीगढ़ को लेकर तनाव बढ़ा था

पिछले कुछ दिनों में पंजाब की राजनीति में चंडीगढ़ को लेकर तनाव बढ़ा था। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल सहित कई राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए थे कि वह चंडीगढ़ की स्थिति बदलने की कोशिश कर रही है। नेताओं का कहना था कि अगर ऐसा हुआ तो पंजाब के अधिकारों का हनन होगा।

पंजाब और हरियाणा के बीच बढ़ती तीखी प्रतिक्रिया कमजोर

हालांकि, गृह मंत्रालय के बयान ने राजनीतिक माहौल को कुछ हद तक शांत करने की उम्मीद जगाई है। मंत्रालय की पुष्टि के बाद पंजाब और हरियाणा के बीच बढ़ती तीखी प्रतिक्रिया कमजोर पड़ सकती है और चंडीगढ़ की मौजूदा स्थिति को लेकर बनी आशंकाएं खत्म हो सकती हैं।

DN Exclusive: “गवर्नर किसी बिल को अनिश्चित समय तक रोक नहीं सकते…”: CJI बी आर गवई

गृह मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार इस प्रस्ताव में पारदर्शिता बनाए रखेगी और सभी संबंधित पक्षों की सहमति के आधार पर ही किसी निर्णय को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल चंडीगढ़ की मौजूदा स्थिति जस की तस बनी रहेगी और किसी भी प्रकार का बदलाव योजना में नहीं है।

केंद्रीय बयान से यह भी संकेत मिलता है कि सरकार राजनीतिक दलों और राज्यों की चिंताओं को गंभीरता से ले रही है। इससे न केवल राजनीतिक माहौल शांत होगा, बल्कि प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित नहीं होगा। मंत्रालय ने दोहराया कि चंडीगढ़ से जुड़े किसी भी कदम में सभी हितधारकों की सहमति अनिवार्य होगी।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 23 November 2025, 4:19 PM IST