Site icon Hindi Dynamite News

World Environnment Day: 5 जून को ही क्यों मनाते हैं विश्व पर्यावरण दिवस? जानें वजह

5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है आखिर इस दिन ही क्यों मनाया जाता है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर..
Published:
World Environnment Day: 5 जून को ही क्यों मनाते हैं विश्व पर्यावरण दिवस? जानें वजह

नई दिल्ली:  आज 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण दिवस हम सभी को पृथ्वी ग्रह की रक्षा करने के अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी के बारे में याद दिलाता है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक,  इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का विषय है – ‘प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें

दुनिया की सबसे बड़ी समस्या..

इश बार  पर्यावरण दिवस 2025 की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करना’ है। यह थीम इसलिए चुनी गई है क्योंकि प्लास्टिक प्रदूषण  दुनिया की आज सबसे बड़ी पर्यावरणीय समस्याओं में से एक बन गया है। प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल से हमारा पर्यावरण खतरे में पड़ रहा है। इससे जानवरों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और माइक्रोप्लास्टिक मानव स्वास्थ्य के लिए काफी घातक साबित हो रहा है।

प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी

कई मिलियन टन प्लास्टिक का इस्तेमाल हर साल होता है, इसमें से बहुत छोटा हिस्सा ही रिसाइकिल हो पाता है। साथ ही प्लास्टिक विघटित नहीं होता इसका मतलब सड़ता नहीं और धरती में मिल जाता है। इसलिए प्लास्टिक प्रदूषण में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं बड़ी मात्रा में समुद्र में प्लास्टिक फेंका जाता है, इससे समुद्री जीवों का भी दम घुट रहा है। इसलिए प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण करना काफी ज्यादा जरूरत है।

क्यों 5 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस

जानकारी के मुताबिक, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पर्यावरण संरक्षण पर पहला वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित किया था, इसे स्टॉकहोम सम्मेलन के नाम से जाना जाता है। इस सम्मेलन में कई देशों ने हिस्सा लिया था और पर्यावरण चुनौतियों पर चर्चा की थी। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की स्थापना की गई और 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया गया।

पृथ्वी ग्रह की रक्षा के लिए प्रयासों को और बढ़ाने का आग्रह

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पृथ्वी ग्रह की रक्षा के लिए प्रयासों को और बढ़ाने का आग्रह किया है। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए, प्रधानमंत्री देश भर में आयोजित समारोहों के एक भाग के रूप में दिल्ली के महावीर जयंती पार्क में एक पौधा भी लगाए।

Exit mobile version