
CJP समर्थक (Img: Dynamite News)
New Delhi: NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर विरोध की आवाजों से गूंज उठा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुवाई में आज प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
इससे पहले भी 6 जून को CJP ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। संगठन का कहना है कि NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर देश के कई शहरों में आवाज उठाई जा चुकी है और अब दिल्ली में एक बार फिर सरकार से जवाब मांगा जा रहा है।
CJP के मुताबिक NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर संगठन पुणे, लखनऊ, अमृतसर, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर और नागपुर में भी प्रदर्शन कर चुका है। संगठन का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाई जा रही है और जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, विरोध जारी रहेगा।
जंतर-मंतर पर पहुंचे एक समर्थक ने कहा कि पिछली बार और इस बार के प्रदर्शन में कुछ चेहरे बदल सकते हैं, लेकिन मुद्दा वही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है और सरकार इस पूरे मामले पर चुप क्यों है। प्रदर्शनकारी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है और इसे सिर्फ एक सामान्य विवाद की तरह नहीं देखा जाना चाहिए।
NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी मीडिया से नाराज नजर आया। प्रदर्शनकारी ने सवाल उठाया कि जब लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा इतना बड़ा मुद्दा सामने है, तो असली समस्या और शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है। उसने कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा का मामला नहीं बल्कि पूरे सिस्टम में सुधार की जरूरत का सवाल है।
Education System पर सवाल उठाते हुए Protest के दौरान Media पर क्यों भड़क उठा प्रदर्शनकारी?#EducationSystem #StudentProtest #BreakingNews#ViralVideo #EducationCrisis #CJPProtest @CJP_for_India @CJP_for_India @abhijeet_dipke @ProgressiveCod2 pic.twitter.com/NqpQHJlh7C
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 20, 2026
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेडिकल प्रवेश जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में अगर गड़बड़ी की आशंका पैदा होती है तो लाखों छात्रों के भरोसे पर असर पड़ता है। उनकी मांग है कि परीक्षा प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जाए, पारदर्शिता बढ़ाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जंतर-मंतर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की निगरानी टीमों को भी सक्रिय किया गया है। इसके अलावा CCTV कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए आधुनिक तकनीक से लैस उपकरण भी लगाए हैं।
Location : New Delhi
Published : 20 June 2026, 2:11 PM IST