LPG सिलेंडर कब होगा खाली? अब मिलेगा पहले ही संकेत! जानिए कैसे

रसोई में LPG सिलेंडर खत्म होना हर घर की आम समस्या है, जिससे काम बीच में रुक जाता है। अब सस्ते LPG गैस मीटर से सिलेंडर में बची गैस का पता आसानी से लगाया जा सकता है। ये डिवाइस ऑनलाइन 500–800 रुपये में उपलब्ध हैं और इस्तेमाल में बेहद आसान हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 March 2026, 2:17 PM IST

New Delhi: रसोई में LPG सिलेंडर खत्म होना अक्सर सबसे गलत समय पर ही क्यों होता है। यह लगभग हर घर की आम समस्या है। खाना बनाते वक्त अचानक गैस खत्म हो जाए तो पूरा काम ठप हो जाता है और अगर नया सिलेंडर आने में देर हो जाए तो परेशानी और बढ़ जाती है। इन दिनों गैस की किल्लत की खबरें भी लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं।

असली दिक्कत यह है कि हमें पहले से पता ही नहीं चलता कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। न कोई मीटर, न कोई इंडिकेशन। लेकिन अब इसका आसान और सस्ता समाधान आ चुका है। जिसे आप ऑनलाइन मंगवा सकते हैं और गैस खत्म होने की टेंशन से काफी हद तक बच सकते हैं।

सिलेंडर में गैस कितनी बची है, ऐसे जान पाएंगे

LPG सिलेंडर की सबसे बड़ी कमी यही है कि इसमें गैस लेवल बताने का कोई सीधा तरीका नहीं होता। बाहर से देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि गैस आधी बची है या खत्म होने वाली है। यही वजह है कि ज्यादातर लोगों को आखिरी समय पर ही पता चलता है कि सिलेंडर खाली हो चुका है।

LPG Gas Cylinder Rule: बुकिंग के कितने दिन बाद मिल सकेगा सिलेंडर,जानिये नए नियमों के बारे में

कई बार सुबह चाय बनाते समय या रात में खाना बनाते वक्त अचानक गैस खत्म हो जाती है। यह समस्या खासकर उन घरों में ज्यादा होती है जहां बैकअप सिलेंडर नहीं होता। अब तक लोग अंदाजे के सहारे काम चलाते थे लेकिन अब टेक्नोलॉजी ने इस समस्या का आसान समाधान दे दिया है।

ऑनलाइन मिल रहे हैं सस्ते LPG गैस मीटर

अब बाजार में छोटे-छोटे LPG गैस मीटर उपलब्ध हैं। जिन्हें आप आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर ये करीब 500 से 800 रुपये के बीच मिल जाते हैं। कीमत भले ही कम हो लेकिन इनका काम काफी बड़ा है।

ये डिवाइस सिलेंडर पर लगाकर आपको गैस के स्तर की जानकारी देते हैं। कुछ मीटर डिजिटल स्क्रीन के साथ आते हैं जबकि कुछ सिंपल इंडिकेटर की तरह काम करते हैं। इनका इस्तेमाल भी बेहद आसान है। एक बार इंस्टॉल करने के बाद आप रोजाना बिना किसी झंझट के गैस का लेवल चेक कर सकते हैं और समय रहते नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

कैसे काम करता है गैस मीटर?

यह गैस मीटर आमतौर पर सिलेंडर के वजन या अंदर के प्रेशर को मापकर यह बताता है कि कितनी गैस बची है। जैसे-जैसे गैस कम होती है। मीटर आपको अपडेट देता रहता है। कुछ मीटर बिना बैटरी के भी काम करते हैं, जबकि कुछ में बेसिक डिजिटल सिस्टम होता है। मौजूदा समय में जब गैस सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है। ऐसे मीटर काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। इससे आप पहले से प्लान कर सकते हैं कि कब नया सिलेंडर बुक करना है और अचानक होने वाली परेशानी से बच सकते हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 21 March 2026, 2:17 PM IST