
चाईबासा में सड़क दुर्घटना (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
West Singhbhum: जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुला गांव में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों और भाजपा जिला महामंत्री चक्रधरपुर रानी बंदिया ने एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण इलाज में देरी होने का आरोप लगाया है।
सड़क हादसे में महिला की गई जान, परिजनों ने लगाया आरोप#westsinghbhum #chaibasa #roadaccident #womandied pic.twitter.com/WinjbYmMD9
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 25, 2026
मृतका की पहचान गुरुवारी बोयपाई, पति सुरेश बोयपाई के रूप में हुई है। बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से 11:30 बजे के बीच वह घर के पास पानी भर रही थी। इसी दौरान नशे की हालत में स्कूटी चला रहे एक व्यक्ति ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानिए कौन हैं IPS महेश दीक्षित, जिन्हें मिली खुफिया एजेंसी IB की कमान
रानी बंदिया के अनुसार, घायल महिला को सदर अस्पताल चाईबासा लाने में एंबुलेंस की व्यवस्था समय पर नहीं हो सकी। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि मृतका छह बच्चों की मां थी। उसके पति सुरेश बोयपाई चेन्नई में मजदूरी करते हैं। महिला के पांच बेटे और तीन-चार माह की एक बेटी है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में 8 नामजद, इन बड़े चेहरों को बचाने की कोशिश
रानी बंदिया ने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों और 108 एंबुलेंस चालकों के आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बेहतर चिकित्सा और एंबुलेंस व्यवस्था की मांग की। वहीं घटना के बाद कुला गांव में शोक का माहौल है।
Location : West Singhbhum
Published : 26 June 2026, 4:30 AM IST