Exit Poll 2026: कांग्रेस ने एग्जिट पोल में मारी बाजी, पांच गुना सीटों का फायदा, TMC-BJP को लगा बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। पोल डायरी सर्वे में बीजेपी को बढ़त, टीएमसी को नुकसान और कांग्रेस को फायदा दिख रहा है। रिकॉर्ड मतदान ने नतीजों को और दिलचस्प बना दिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 April 2026, 8:10 AM IST

Kolkata: पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी कल दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इसके साथ ही एग्जिट पोल और विभिन्न सर्वे एजेंसियों के आंकड़े सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में राज्य की राजनीति में दिलचस्प मुकाबले के संकेत मिल रहे हैं, जहां सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है।

पोल डायरी सर्वे में कांग्रेस को बड़ा फायदा

पोल डायरी के ताजा सर्वे के मुताबिक इस बार कांग्रेस को बड़ा फायदा होता नजर आ रहा है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस 3 से 5 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। यह आंकड़ा पिछले चुनाव की तुलना में काफी बेहतर है, क्योंकि 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इस बार पार्टी की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

TMC और BJP के बीच मुख्य मुकाबला

सर्वे के अनुसार ममता बनर्जी की टीएमसी को 127 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं, जबकि बीजेपी 171 सीटों के साथ आगे बढ़ती नजर आ रही है। लेफ्ट फ्रंट को 3 सीटें और अन्य के खाते में 1 सीट जाती दिख रही है। यदि ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो राज्य की सत्ता में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Keralam Exit Poll 2026: UDF बहुमत के करीब, LDF की सत्ता पर संकट! मुस्लिम-ईसाई वोटर्स ने बदला खेल…

2021 के मुकाबले बदले समीकरण

पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2021 में टीएमसी ने 213 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया था। वहीं बीजेपी 71 सीटों पर सिमट गई थी और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया था। इस बार के सर्वे में बीजेपी के आंकड़ों में सुधार और टीएमसी की सीटों में गिरावट के संकेत राजनीतिक समीकरण बदलने की ओर इशारा कर रहे हैं।

रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई उत्सुकता

निर्वाचन आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए मतदान में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है, जो स्वतंत्रता के बाद सबसे अधिक है। दूसरे चरण में शाम 7:45 बजे तक 91.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 23 अप्रैल को हुए पहले चरण में 93.19 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। कुल मिलाकर राज्य में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

महिला मतदाताओं की बढ़ी भागीदारी

इस बार चुनाव में महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। आयोग के आंकड़ों के अनुसार 92.28 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 91.07 रहा। यह रुझान राज्य में बढ़ती राजनीतिक जागरूकता और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

Tamil Nadu Exit Poll: तमिलनाडु में अबकी बार किसकी सरकार! जानिये एग्जिट पोल के नतीजे

नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज

एग्जिट पोल और सर्वे के नतीजों के बाद राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि अंतिम नतीजे आने तक तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं होगी, लेकिन फिलहाल के रुझान एक बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं।

Location :  kolkata

Published :  30 April 2026, 8:10 AM IST