
मौसम अपडेट (Img: Google)
New Delhi: सितंबर का मध्य आते-आते उत्तर भारत में मौसम ने फिर से करवट लेने के संकेत दे दिए हैं। भले ही मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी हो, लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अभी इसकी विदाई नहीं हुई है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज गरमी के बावजूद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 16 से 17 सितंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ों पर तेज बारिश की शुरुआत होगी। इसके बाद देश के मैदानी इलाकों में भी मानसूनी गतिविधियां दोबारा तेज होंगी।
उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 14 और 15 सितंबर को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
इस दिन से होगी मानसून की विदाई, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
दक्षिण कोंकण, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने और भारी बारिश की संभावना है। मराठवाड़ा के सभी आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें धाराशिव और लातूर में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं विदर्भ के 11 जिलों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है।
गंगा और यमुना का जलस्तर कुछ स्थानों पर कम हो रहा है, लेकिन बाढ़ के पानी से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। यूपी के फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया जैसे जिलों में गांवों का संपर्क मार्ग अब भी पानी में डूबा है। बाढ़ के चलते तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।
Weather Update: यूपी वालों को कब मिलेगी गर्मी से राहत? जानें मौसम विभाग की ताजा अपडेट
पंजाब में लुधियाना, जालंधर समेत कई जिलों में बाढ़ का पानी कम हुआ है, लेकिन राहत की स्थिति अब भी नहीं बन पाई है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन भारी बारिश की संभावना ने चिंता और बढ़ा दी है।
Location : Lucknow
Published : 14 September 2025, 9:34 AM IST
Topics : Delhi NCR monsoon Rain Weather department Weather Update