UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 43 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 43 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, अयोध्या, आगरा, गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।