मौसम का यू-टर्न: अगले 10 घंटे में 15 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने अगले 10 घंटों में दिल्ली, बिहार और राजस्थान समेत 15 राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तापमान में भारी गिरावट आएगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 June 2026, 7:53 AM IST

New Delhi: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून के जल्द ही प्रभावी होने की उम्मीद है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों में अगले 10 घंटों के भीतर मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन 15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, जिन 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, गोवा, केरल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और तेलंगाना शामिल हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में सुहावना होगा मौसम, गिरेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। अगले 3 दिनों तक एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 20 जून को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट के साथ यह 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। 21 जून को भी ऐसा ही मौसम रहेगा, जबकि 22 और 23 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे।

UP में लू का कहर तो दिल्ली-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 4-5 दिनों में आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान और बिहार में तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश

राजस्थान में 21 से 24 जून तक जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और भारी बारिश का अनुमान है। वहीं बिहार की बात करें तो पटना, गया और जमुई सहित कई जिलों में 22 जून तक हीटवेव का येलो अलर्ट रहेगा, लेकिन 23 जून से मॉनसून की दस्तक के साथ ही 50 से 70 किमी की रफ्तार वाली हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश में गर्मी और बारिश का मिला-जुला असर

यूपी में मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट है, जबकि राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज और वाराणसी जैसे जिलों में फिलहाल भीषण गर्मी और लू का सितम जारी रहेगा। हालांकि, पूर्वी यूपी के लोगों को 24 जून से बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है।

UP Weather: मेरठ-आगरा समेत कई शहरों में बारिश का येलो अलर्ट, इस साल कमजोर रह सकता है मानसून; सताएगी तपती गर्मी

पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 20 से 25 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। उधर, हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मनाली सहित कई जिलों में 22 जून तक आंधी-तूफान और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में भी 22 जून तक 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ व्यापक बारिश की उम्मीद है।

Location :  New Delhi

Published :  20 June 2026, 7:53 AM IST