
झमाझम बारिश और वज्रपात का खतरा (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज (14 अगस्त, 2026) दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी सिस्टम के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका है।
राजधानी दिल्ली में आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, गोरखपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में भी मौसम खराब रहने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
UP Weather Update: फिर लौटने वाला है झमाझम बारिश का दौर, जानिए मानसून के अगले पड़ाव का पूरा शेड्यूल
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, झारखंड के रांची और जमशेदपुर के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में भी मानसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी। खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं। हिमाचल के मनाली, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा और मंडी में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश के कारण पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन (Landslide) और सड़कें बंद होने का गंभीर खतरा बना हुआ है।
Weather Update: Delhi-NCR में झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट जारी; जानें अगले कुछ दिनों का मौसम
आज देश के प्रमुख महानगरों और शहरों का अनुमानित तापमान इस प्रकार रहेगा-
दिल्ली: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 27°C
मुंबई: अधिकतम 30°C
कोलकाता: अधिकतम 31°C
लखनऊ: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 28°C
जयपुर: अधिकतम 32°C
पटना: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 29°C
शिमला: अधिकतम 25°C
नैनीताल: अधिकतम 22°C
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान पेड़ों, कच्चे मकानों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटक स्थानीय प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन अवश्य करें।
Location : New Delhi
Published : 14 August 2026, 7:57 AM IST