
पूर्व आईपीएस राम यश सिंह का निधन
नई दिल्ली: बिहार के डीआईजी पद से रिटायर पूर्व आईपीएस अधिकारी राम यश सिंह का लखनऊ में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे 83 साल की उम्र में निधन में हो गया। राम यश सिंह उत्तर प्रदेश के एडीजी (Law & Order), एसटीएफ प्रमुख और चर्चित IPS अफसर अमिताभ यश के पिता थे।
अपने सेवाकाल के दौरान उच्च कोटि के साहस एवं वीरता के प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रपति का वीरता पदक (President Police Medal for Gallantry) प्रदान किया गया था।
राम यश सिंह सोमवार सुबह में 11.30 बजे हॉर्ट अटैक के कारण बेहोश हुए। उन्हें शीघ्र अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। राम यश सिंह के निधन की खबर मिलते ही डाइनामाइट न्यूज़ परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई। राम यश सिंह डाइनामाइट न्यूज़ के सलाहकार मंडल के सदस्य भी थे।
राम यश सिंह के निधन पर डाइनामाइट न्यूज़ के दिल्ली स्थित मुख्यालय में सोमवार को एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन का किया गया। इस मौके पर सभी पत्रकारों और डाइनामाइट न्यूज़ परिवार से जुड़े हर सदस्य ने राम यश सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने दिवंगत आत्मा को याद करते हुए कहा कि राम यश सिंह का निधन डाइनामाइट न्यूज़ समेत पूरे देश के लिये अपूरणीय क्षति है। स्व. सिंह देश के उन अफसरों में शामिल रहे, जिन्होंने पुलिस सेवा को केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम माना और सदैव अपने कर्तव्यों का निर्वहन अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में रखा। एडिटर-इन-चीफ आकाश ने कहा कि पुलिस, समाज, विधिक सेवाओं समेत डाइनामाइट न्यूज़ के विस्तार में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
IPS Amitabh Yash के पिता Ram Yash Singh का हुआ निधन
मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा डाइनामाइट न्यूज़ परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ है और ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता है।
शोकसभा में डाइनामाइट न्यूज के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर वेद प्रकाश, कार्यकारी संपादक सुभाष रतूड़ी, असाइनमेंट एडिटर सुरेश प्रजापति, अंग्रेजी टीम के हेड अजय कौल समेत संपादकीय टीम के रोहित गोयल, जय सिंह, नितिन पाराशर, मयंक कश्यप, करन शर्मा, सुजाता विस्वाल, पूनम राजपूत, सौम्या सिंह, दीपिका तिवारी, तान्या चंद, निधि कुशवाहा, वीडियो एडिटर यश गौतम, नीशू कुमारी, ग्रॉफ्किस डिजाइनर रजनी, भरत, मल्टी माडिया प्रोड्यूसर ओसामा समेत अन्य लोग शामिल रहे।
बिहार कैडर के 1985 कैडर के आईपीएस रहे राम यश सिंह का जन्म 1944 में हुआ था। बिहार की पुलिस और विधिक क्षेत्रों में उनका सम्मानित नाम था। राम यश सिंह ने आरा के जैन कॉलेज से बी.एससी. की डिग्री प्राप्त की और करियर की शुरुआत बिहार के कुछ सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण जिलों में की।
उन्होंने वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण और जहानाबाद जैसे जिलों में SSP के रूप में कार्य किया। वे अपने सख्त अनुशासन और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पटना हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट के रूप में काम किया और न्याय व्यवस्था में योगदान दिया।
Location : New Delhi
Published : 27 April 2026, 6:45 PM IST