हिंदी
किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प
Amritsar: पंजाब के अमृतसर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई है। स्थिति तब और बिगड़ गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया।
जानकारी के अनुसार, इस झड़प के दौरान कई किसान और पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करने पर मजबूर होना पड़ा। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था और कुछ समय तक तनाव बना रहा।
अपडेट जारी...
Location : Amritsar
Published : 22 March 2026, 9:11 PM IST