केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस समय अमेरिका से भारत की ट्रेड डील को लेकर भाषण दे रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए क्या बोले केंद्रीय वाणिज्य मंत्री?

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
New Delhi: भारत और अमेरिका के बीच चली लंबी खींचतान के बाद आखिरकार वो डील सामने आ गई है, जिसका असर सीधे देश की अर्थव्यवस्था, कारोबार और आम लोगों की कमाई पर पड़ने वाला है। भारत पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किए जाने के बाद पहली बार केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मीडिया के सामने आए। उन्होंने साफ कहा कि यह ट्रेड डील भारत के भविष्य में चार चांद लगाने वाली है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णायक भूमिका सबसे अहम रही है।
भारत पर 50 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ लागू था
पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील फाइनल हुई है, वह भारत के सभी पड़ोसी देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत और फायदेमंद है। बीते कई महीनों से भारतीय टीम अमेरिकी अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत कर रही थी। इस दौरान कई जटिल मुद्दे सामने आए और कई बार बातचीत अटक भी गई। भारत पर 50 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ लागू था, जिसकी वजह से एक्सपोर्टर्स, व्यापारी, मरीन सेक्टर और टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था।
यूएस से ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस वार्ता में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- उनको देश की प्रगति से नफरत, वे देश को गुमराह कर रहे हैं।#BudgetWithFICCI #UnionBudget2026 #FICCI #DynamiteNews @FinMinIndia @nsitharaman… pic.twitter.com/kY1iBdXl5o
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 3, 2026
राहुल गांधी को घेरा
इस प्रेस वार्ता के दौरान पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि राहुल और उनकी पार्टी के लोग नकारात्मक सोच फैलाने का काम कर रहे हैं। साथ में आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत देश का उज्ज्वल भविष्य नहीं चाहते।
पीएम मोदी की कूटनीति ने बदला खेल
वाणिज्य मंत्री ने खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वैश्विक मित्रता और मजबूत नेतृत्व के कारण यह डील संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि जो काम महीनों की बातचीत में नहीं हो पाया, वह प्रधानमंत्री मोदी की पहल से संभव हुआ। पीयूष गोयल ने 140 करोड़ देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह डील सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बोले- यूएस से जो ये ट्रेड डील हुई है, वो केवल के डील नहीं बल्कि अब तक की सबसे अच्छी डील है। इससे चारों ओर सकारात्मक माहौल है। इससे भारत के भविष्य पर चार चांद लगेंगे।#BudgetWithFICCI #UnionBudget2026 #FICCI #DynamiteNews @FinMinIndia… pic.twitter.com/ZfOS7Yi0bL
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 3, 2026
एग्रीकल्चर और डेयरी पर नहीं हुआ समझौता
पीयूष गोयल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस ट्रेड डील में भारत के संवेदनशील सेक्टरों से कोई समझौता नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर के हितों की रक्षा की है। किसानों और दुग्ध उत्पादकों की आमदनी बढ़ाने को सरकार की प्राथमिकता रही है। अमेरिका के साथ हुई इस ट्रेड डील में भी इन सेक्टरों को पूरी तरह संरक्षित रखा गया है, ताकि घरेलू उत्पादकों पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।
भारत के व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार
सरकार का मानना है कि टैरिफ में बड़ी कटौती से भारत के निर्यात को नई गति मिलेगी। टेक्सटाइल, मरीन प्रोडक्ट्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सीधा फायदा होगा। आने वाले समय में इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारत की ग्लोबल ट्रेड में स्थिति और मजबूत होगी।