हिंदी
यूपी में भीषण गर्मी, लोग बेहाल
Lucknow: यूपी की धरती भट्टी की तरह तप रही है। सूरज ऊपर से आग उगल रहा है। जिससे यूपी में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। दिन में लू के थपेड़ों से आम आदमी परेशान है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। बुधवार को बांदा, प्रयागराज, हमीरपुर और झांसी समेत कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिला।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में दर्ज किया गया, जहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं से सड़कें सूनी रहीं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग पर भड़के किसान, बोले- अब ताले जड़ देंगे
मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 23 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 13 अन्य जिलों में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गर्म रातें लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में जरूरी होने पर ही घर से निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
इन जिलों में है भीषण गर्मी
प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, कासगंज व आस पास के क्षेत्र।
मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि दोपहर के समय बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेते रहने की सलाह दी गई है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
Location : Lucknow
Published : 21 May 2026, 5:52 AM IST