UP Assembly Poll: यूपी विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज, CEC ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे ने बढ़ाई सियासी हलचल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये राजनीतिक दल जहां अंदरखाने अपनी रणनीति को धार देने में जुटे हैं, वहीं चुनाव आयोग ने भी राज्य में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दीं हैं। CEC ज्ञानेश कुमार के दो दिवसीय लखनऊ दौरे ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 August 2026, 2:20 PM IST

New Delhi/Lucknow: देश में सबसे अधिक 403 सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगीं है। राजनीतिक दल जहां अंदरखाने अपनी रणनीति को धार देने में जुटे हुए हैं वहीं आयोग ने भी चुनाव को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दो दिवसीय लखनऊ दौरे को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी हैं। ज्ञानेश कुमार इस दौरे के दौरान राज्य में अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे, जिसके में आगामी चुनाव से संबंधित कई विषयों पर चर्चा होगी।

इस दिन करेंगे दौरा

जानकारी के अनुसार, ज्ञानेश कुमार 24 और 25 अगस्त को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। यहां वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह अफसरों को संबोधित करेंगे और साथ ही साथ जेन-जी से भी बातचीत करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त का ये दौरान काफी अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में CM के काफिले को दिखाए काले झंडे, सुरक्षा में बड़ी चूक पर SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड

कौन हैं ज्ञानेश कुमार?

ज्ञानेश कुमार 1998 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं, जो की मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं। IIT कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक करने के बाद उन्होंने हैदराबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट ऑफ इंडिया से चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है।

बता दें कि ज्ञानेश कुमार के चुनाव आयुक्त रहते हुए साल 2024 के लोकसभा चुनाव हुए और आनुच्छेद-370 की समाप्ति के बाद केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव कराए गए। साथ ही हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल और बिहार विधानसभा चुनाव हुए।

ये भी पढ़ें- अयोध्या में लेखपाल पर कार्रवाई से गोरखपुर में बवाल! खजनी तहसील में हड़ताल, एंटी करप्शन टीम पर लगाए गंभीर आरोप

ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में होने हैं ये महत्वपूर्ण चुनाव

जानकारी के अनुसार, ज्ञानेश कुमार का मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर कार्यकाल 26, जनवरी 2029 तक होगा। इसके साथ ही साल 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव समेत 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी भी उन्हीं के कार्यकाल में होना है।

Location :  New Delhi

Published :  22 August 2026, 1:54 PM IST