हिंदी
केरल के त्रिशूर जिले में ड्रग्स तस्करी (Img: Pinterest)
Thrissur: केरल के त्रिशूर जिले में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला के शरीर में छिपाकर रखा गया सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक महिला दो ग्राम सिंथेटिक ड्रग अपने प्राइवेट पार्ट्स में छिपाकर रखा था, वो कार में सफर कर रही थी। इसके बाद हुई पूछताछ और छापेमारी में पुलिस ने कुल 308 ग्राम एमडीएमए जब्त कर एक बड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार जिला एंटी-नारकोटिक स्पेशल एक्शन फोर्स को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर त्रिशूर के वणियमपारा इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पलक्कड़ के एक रिजॉर्ट से त्रिशूर की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
कार से शिफास (26), विद्या (28), जिष्णु (27) और श्रीलक्ष्मी (20) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस को एक महिला के शरीर में छिपाकर रखा गया करीब दो ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। इसके बाद मामले की जांच और तेज कर दी गई।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शिफास के घर की तलाशी ली, जहां से 18 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। इसके बाद जांच टीम चावक्कड के पंचारामुक्कू स्थित एक एल्युमीनियम वर्कशॉप पहुंची। वहां से तीन पैकेटों में छिपाकर रखा गया 288 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ।
Budaun: 6 साल पहले सजाया था बेटी का घर, आज उसी घर से आई दर्दनाक खबर
जांच के दौरान पुलिस ने शब्बीर (34), अनशाद (31) और टी.टी. सुमेष (25) को भी गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि ये सभी कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
New Delhi Crime: जलेबी की लाइन में खड़ा होना मंजूर नहीं था… फिर जो हुआ, उसने सबको दहला दिया!
पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 308 ग्राम एमडीएमए जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार हाल के महीनों में त्रिशूर जिले में ड्रग्स के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ड्रग्स की सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
Location : Thrissur
Published : 28 June 2026, 3:59 PM IST