
दिल्ली से देहरादून का सफर हुआ आसान (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: बिजनैस और ऑफिस के काम से या घूमने के लिए दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। दरअसल दिल्ली से देहरादून की राह अब आसान हो गई है। 213 किमी रास्ते को तय करने में जहां 5-6 घंटे का समय लगता था। वहीं यह सफर अब महज ढाई घंटे में तय किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार करीब 12 हजार करोड़ की लागत से बना यह छ लेन हाई-वे विकसित किया गया है जो आज जनता को लोकार्पित किया गया है। इस हाई-वे के खुलने के बाद यात्रियों का सफर का समय कम हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून में इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर जनता को सौंपा।
बता दें कि दिल्ली से देहरादून का रास्ता तय करने में करीब 5-6 घंटे का समय लगता था। जो इस हाई के खुलने के बाद महज ढाई घंटे रह जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे करीब 213 किलोमीटर लंबा 6-लेन मार्ग है, जो दिल्ली के अक्षरधाम को देहरादून से जोड़ेगा।
Noida Protest: सेक्टर 64 से 121 तक फिर तनाव, वेतन विवाद पर भड़के श्रमिक
यह हाई-वे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है और इससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय वर्तमान में छह घंटे से अधिक से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा। इस परियोजना के कार्यान्वयन में निर्बाध उच्च गति कनेक्टिविटी को सक्षम बनाने के लिए 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी), चार प्रमुख पुल और 12 वेसाइड सुविधाओं का निर्माण भी शामिल है।
एक्सप्रेस-वे से बढ़ेगा पर्यटन
दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा प्रमुख पर्यटन और आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क बढ़ाकर और साथ ही पूरे क्षेत्र में व्यापार और विकास के नए रास्ते खोलकर क्षेत्रीय आर्थिक विकास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
उत्तराखंड में न्यायपालिका की बड़ी बैठक, डिजिटल न्याय पर जोर, क्या होगा ऐतिहासिक बदलाव?
वन्य जीवों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, परियोजना में वन्यजीव संरक्षण के लिए कई विशेष उपाय शामिल किए गए हैं. इनमें 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव उन्नयन गलियारा भी शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे गलियारों में से एक है। इस गलियारे में जानवरों के लिए आठ रास्ते, हाथियों के लिए 200 मीटर लंबे दो अंडरपास और दात काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी एक सुरंग भी शामिल है।
यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से शुरू होकर अक्षरधाम, पुश्ता मार्ग, खजूरी खास, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक पहुंचता है। इसके निर्माण से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी 20-22 किलोमीटर कम हो जाएगी।
Location : New Delhi
Published : 14 April 2026, 1:30 PM IST