मेरठ के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ती डबल डेकर AC बस बनी आग का गोला, हादसे के वक्त बस में सवार थे 26 यात्री
मेरठ के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जयपुर से हरिद्वार जा रही राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर एसी बस में अचानक आग लग गई। बस में 26 यात्री सवार थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।