रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; पीछे हटे प्रदर्शनकारी

रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान तनाव बढ़ गया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद प्रदर्शनकारी पीछे हटे। छात्र JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। सरकार ने CGL की न्यायिक जांच का फैसला लिया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 August 2026, 3:15 PM IST

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे आंदोलनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रदर्शनकारी छात्र पीछे हटने लगे। बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए निकले थे।

विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्र

जेएसएससी और जेपीएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ पिछले 16 दिनों से छात्रों का आंदोलन चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा पहुंचकर सरकार के सामने अपनी मांगें रखेंगे। छात्रों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और सरकार को इन मामलों में ठोस कदम उठाना चाहिए।

Jharkhand Protest: विधानसभा घेराव के बीच CID का बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते गिरफ्तार

आंसू गैस के बाद पीछे हटे प्रदर्शनकारी

पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गैस के कारण प्रदर्शनकारी छात्रों को पीछे हटना पड़ा। पुलिस लगातार स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। प्रशासन की कोशिश है कि प्रदर्शनकारी विधानसभा परिसर की तरफ आगे न बढ़ सकें। वहीं, छात्र अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने के मूड में नहीं हैं।

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े छात्र

छात्रों के आंदोलन का सबसे बड़ा मुद्दा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC की CGL परीक्षा है। छात्र इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि परीक्षा को लेकर उठे सवालों के कारण इसकी निष्पक्षता पर संदेह पैदा हुआ है। इसलिए सरकार को परीक्षा रद्द कर दोबारा निष्पक्ष तरीके से परीक्षा करानी चाहिए।

झारखंड में आज पुलिस और छात्रों के बीच आर पार की जंग, पुलिस ने संभाला मोर्चा, किए ये कड़े इंतजाम

16 दिनों से जारी है आंदोलन

JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन पिछले 16 दिनों से जारी है। छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बेहद जरूरी है, क्योंकि इन परीक्षाओं से हजारों युवाओं का भविष्य जुड़ा हुआ है।

Location :  Ranchi

Published :  10 August 2026, 3:15 PM IST