कोलकाता में हुई एक बड़ी चुनावी रैली में गृह मंत्री के बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल में बदलाव जरूर आएगा, लेकिन क्या आप भवानीपुर में बदलाव चाहते हैं या नहीं? अमित शाह ने रैली के दौरान ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।

गृह मंत्री अमित शाह (Img: Google)
Kolkata: गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल में बदलाव जरूर आएगा लेकिन क्या आप भवानीपुर में बदलाव चाहते हैं या नहीं? साथ ही ये भी कहा कि, यहां हमारे उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के लिए आपके वोट मांगने आया हूं।
अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनावों से पहले भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया। यहां से बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी रैली में अमित शाह ने कहा, 'इस बार किसी को डरने की जरूरत नहीं है, बंगाल के वोटरों को कोई गुंडा नहीं रोक सकता। TMC को जड़ से उखाड़ फेंकने और उसे बंगाल की खाड़ी में बहा देने के लिए हर किसी को बिना किसी डर के वोट डालना चाहिए।
अमित शाह ने कहा कि, बंगाल चुनाव में मैं 15 दिन यहीं रहने वाला हूं, मैं आज यहां अपने चार प्रत्याशियों के नामांकन के लिए आया हूं। ममता बनर्जी को बाय-बाय टाटा कर दो, यही जनता यहां चाह रही है। उन्होंने कहा कि जनता यहां तृणमूल के गुंडई से त्रस्त है, यहां के युवा बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की मार से त्रस्त हैं। बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है और मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बननी चाहिए। ममता पूरे बंगाल और भवानीपुर में भी हारेंगी।
उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी और TMC का किसी संस्था के लिए, किसी संवैधानिक संस्था के लिए सम्मान नहीं है। ज्यूडिशियल ऑफिशिल पर आरोप लगा देना निराधार है, ये शर्मानाक है। इस बार भय मुक्त होकर वोट देना है और किसी की औकात नहीं है कि वोटर को रोक दे। इस बार फिर सिर्फ हराना नहीं है, बल्कि तृणमूल को यहां से उखाड़ कर बंगाल की खाड़ी में फेंकना है।
अमित शाह ने आगे कहा कि आज बंगाल की पूरी जनता, जो टोलाबाजी से त्रस्त है, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई से त्रस्त है, महिलाओं की असुरक्षा के त्रस्त है, बिना रोकटोक घुसपैठ करके बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है, इससे त्रस्त हैं। आए दिन बम धमाके हो रहे हैं, गोलीबारी हो रही है।
अमित शाह ने रैली के दौरान ये भी कहा कि पूरा बंगाल ममता बनर्जी की विदाई करने के लिए तैयार है। सुवेंदु दा नंदीग्राम से लड़ना चाहते हैं। मैंने सुवेंदु दा से कहा था कि केवल नंदीग्राम ही नहीं बल्कि ममता बनर्जी के घर में जाकर उन्हें हराना है। ममता बनर्जी बंगाल में सरकार तो बना पाई थीं, लेकिन ममता बनर्जी नंदीग्राम में सुवेंदु दा के सामने चुनाव हार गई थीं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी बाद में भवानीपुर में प्रचार करने की संभावना है।