हिंदी
आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यसभा में राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। उनकी जगह सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल को नया डिप्टी लीडर बनाया गया है। इस फैसले की जानकारी राज्यसभा सचिवालय को भेज दी गई है। राघव चड्ढा की हालिया चुप्पी के बीच इस बदलाव को अहम माना जा रहा है।
राघव चड्ढा (Img: Google)
New Delhi: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने संगठन में अहम फेरबदल करते हुए उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और पार्टी सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल को यह जिम्मेदारी दी गई है।
राघव चड्ढा को पद से हटाने के फैसले की जानकारी राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र के जरिए दे दी गई है। इससे पहले भी उनके रोल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, जिन पर अब विराम लग गया है।
Parliament udapte: Raghav Chadha removed from the post of Deputy Leader in Rajya Sabha by Aam Aadmi Party, Ashok Mittal appointed as new Deputy Leader.@AamAadmiParty @raghav_chadha @DrAshokKMittal pic.twitter.com/CErOU8HIyJ
— Dynamite News (@DynamiteNews_) April 2, 2026
पिछले कुछ दिनों से राघव चड्ढा पार्टी और उसके शीर्ष नेताओं से जुड़े अहम मुद्दों पर चुप नजर आ रहे थे। उन्होंने हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया भी नहीं दी थी। उनकी यही चुप्पी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई थी।
राघव चड्ढा का डिप्टी लीडर पद से हटना पार्टी के अंदर एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि हाल ही में आबकारी नीति मामले में पार्टी के बड़े नेताओं को राहत मिली थी, लेकिन इसके बावजूद राघव की न तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात सामने आई और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया दी। इससे पार्टी के भीतर दूरी की अटकलें और तेज हो गईं।
नए डिप्टी लीडर डॉ. अशोक कुमार मित्तल को पार्टी का अनुभवी चेहरा माना जाता है। वह शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और साल 2022 में पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे। संसद में उन्होंने कृषि और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है।