Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के साथ इन मुद्दों पर सदन में रहेगी गर्मी

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र की शुकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्ररुआत लोकसभा स्पीस्ताव पर चर्चा से होगी। इसके अलावा अमेरिका के रूस से तेल खरीदने संबंधी बयान, चुनाव आयोग के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) और

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 9 March 2026, 8:01 AM IST

New delhi: राजधानी में आज सोमवार से संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत होने जा रही है। सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी, जिससे सदन का माहौल काफी गर्म रहने की संभावना है। विपक्षी दलों ने सत्र के पहले चरण में ही स्पीकर पर सदन के संचालन में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए यह प्रस्ताव दिया था। विपक्ष का कहना है कि सदन की कार्यवाही के दौरान कई मौकों पर विपक्षी नेताओं को अपनी बात रखने का पूरा अवसर नहीं दिया गया।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया था। इसके बाद 118 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर के साथ स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया था। प्रस्ताव आने के बाद ओम बिरला ने भी सदन की कार्यवाही का संचालन करने से परहेज किया था।

अमेरिका के बयान और तेल खरीद पर भी होगी बहस

संसद के इस सत्र में अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों की गूंज भी सुनाई देने की संभावना है। अमेरिका द्वारा भारत को रूस से तेल खरीदने की अनुमति दिए जाने संबंधी बयान पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच यह मुद्दा और भी संवेदनशील माना जा रहा है। विपक्षी दलों का आरोप है कि अमेरिका का यह बयान भारत की रणनीतिक स्वतंत्रता पर सवाल खड़े करता है।

UPSC 2025 Result: गोरखपुर की Ishita Sherma बनीं IAS, चौथे प्रयास में हासिल की ये रैंक

इसी कारण विपक्ष ने स्पष्ट किया है कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएगा और सरकार से इस पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग करेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

एसआईआर और चुनावी मुद्दों पर भी टकराव संभव

बजट सत्र के दूसरे चरण में चुनाव आयोग के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा भी सदन में जोर-शोर से उठने की संभावना है। विपक्षी दलों का आरोप है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में इस प्रक्रिया के दौरान लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

India vs NZ T20 World Cup Final: इंडिया ने गाड़े झंडे, टी20 वर्ल्ड कप किया अपने नाम, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक जैसी पार्टियों ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर यह अभियान चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि पहले चरण में तृणमूल कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, लेकिन अब उसने स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव का समर्थन करने की घोषणा कर दी है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है, जबकि भाजपा ने भी अपने सांसदों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

सत्र की शुरुआत में लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से 12 बजे तक स्थगित रहेगी, क्योंकि शिलांग के मौजूदा सांसद रिकी सिंगकोन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होगी और राजनीतिक मुद्दों पर तीखी बहस की संभावना है।

Location : 
  • News Delhi

Published : 
  • 9 March 2026, 8:01 AM IST