सोने की शुद्धता में बड़ा खेल! रेनियम पाउडर मिलाकर बढ़ाया जा रहा वजन, जांच में भी पकड़ना मुश्किल

सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें चीन के से लाया गया Rhenium powder मिलाया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया कि एक ग्राम रेनियम पाउडर को 7.83 ग्राम शुद्ध सोने में मिलाया गया। इससे मिश्रण का कुल वजन 8.83 ग्राम हो गया। जांच के दौरान इस मिश्रण को 24 कैरेट सोना बताया गया।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 19 November 2026, 10:54 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारत में सोने की शुद्धता को लेकर एक नया मामला सामने आया है। सोने में मिलावट करने के लिए चीन से रेनियम पाउडर मंगाया जा रहा है। इस पाउडर को सोने में मिलाने से उसका वजन बढ़ जाता है। हैरानी की बात यह है कि सामान्य जांच मशीनें और हॉलमार्किंग सेंटर भी इस मिलावट को आसानी से पकड़ नहीं पा रहे हैं। कुछ मामलों में मिलावटी सोना 24 कैरेट की जांच में भी सही पाया गया।

एक ग्राम पाउडर से बढ़ाया सोने का वजन

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन के शेनझेन में रहने वाले एक एजेंट ने दावा किया कि उसकी कंपनी रेनियम पाउडर तैयार करती है और भारत के कई शहरों में इसके डीलर मौजूद हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि एक ग्राम रेनियम पाउडर को 7.83 ग्राम शुद्ध सोने में मिलाया गया। इससे मिश्रण का कुल वजन 8.83 ग्राम हो गया। जांच के दौरान इस मिश्रण को 24 कैरेट सोना बताया गया।

ये भी पढ़े- World Heritage Week: आज देशभर के ASI स्मारकों में फ्री एंट्री, ताजमहल से कुतुब मीनार तक बिना टिकट घूम सकेंगे

22 कैरेट की ज्वेलरी बनाकर कराया हॉलमार्क

रिपोर्ट के मुताबिक, एक ज्वेलर ने इस मिश्रण में दूसरी धातु मिलाकर 22 कैरेट का गहना तैयार किया। इसके बाद उसे हॉलमार्किंग सेंटर में जांच के लिए भेजा गया। जांच में गहने को 22 कैरेट सोना प्रमाणित कर दिया गया। यानी मिलावट होने के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी।

gold scam in india

hallmarking व्यवस्था पर उठे सवाल(AI Generated img)

असलियत में 20 कैरेट के आसपास निकला सोना

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जांच में पास हुए इस गहने में असली सोने की मात्रा केवल 81.73 प्रतिशत थी। इसकी शुद्धता करीब 20 कैरेट के बराबर थी, जबकि इसे 22 कैरेट का बताया गया था। इतना ही नहीं, मिलावट वाले इस गहने ने कई ज्वेलरी शोरूम और जांच केंद्रों के परीक्षण भी पास कर लिए। इस मामले ने सोने की शुद्धता जांचने के मौजूदा तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े- रानी लक्ष्मीबाई जयंती 2026: वीरता और साहस की मिसाल थीं झांसी की रानी, अंग्रेजों से लड़ते हुए देश के लिए दिया बलिदान

हॉलमार्किंग व्यवस्था पर भी उठे सवाल

इस मामले के सामने आने के बाद देश में सोने की हॉलमार्किंग व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। सीएजी की ड्राफ्ट रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान सोने के कारोबार से जुड़े 81 प्रतिशत पंजीकृत ज्वेलर्स की जांच ही नहीं की गई। ऐसे में मिलावट करने वालों पर नजर रखना और भी मुश्किल हो सकता है।

सोने की शुद्धता जांचने के लिए नई तकनीक जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि रेनियम जैसी धातुओं की मिलावट पकड़ने के लिए जांच के बेहतर तरीके अपनाने होंगे। इसके लिए एक्सआरएफ जांच और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद ली जा सकती है।
वहीं, ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे हमेशा भरोसेमंद ज्वेलर्स से ही हॉलमार्क वाला सोना खरीदें। सोना खरीदते समय पक्का बिल और जीएसटी इनवॉइस जरूर लें और उन्हें संभालकर रखें। इससे भविष्य में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर शिकायत करने में आसानी होगी।

Location :  New Delhi

Published :  19 November 2026, 10:48 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement