Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर पहली बार होगी कॉम्बैट परेड, जानें इसमें क्या है खास?

गणतंत्र दिवस 2026 पर कर्तव्य पथ पर पहली बार कॉम्बैट परेड होगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना थलसेना, वायुसेना और नौसेना युद्ध शैली में टैंक, मिसाइल, ड्रोन व बैटल एरे के साथ शक्ति प्रदर्शन करेगी।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 26 January 2026, 9:54 AM IST

New Delhi: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस वर्ष राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में पारंपरिक सेरेमोनियल परेड की जगह कॉम्बैट परेड का आयोजन किया जा रहा है। यह परेड भारतीय सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता, रणनीतिक तैयारी और आधुनिक सैन्य ताकत को दर्शाएगी।

थलसेना, वायुसेना और नौसेना कॉम्बैट रोल में आएंगी नजर

26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के तीनों अंग थलसेना, वायुसेना और नौसेना अपने पारंपरिक परेड ड्रेस के बजाय कॉम्बैट गियर में मार्च करते दिखाई देंगे। यह परेड केवल औपचारिक नहीं होगी, बल्कि युद्ध के मैदान की वास्तविक परिस्थितियों को दर्शाने वाली होगी।

कर्तव्य पथ पर दिखेगी बैटल एरे की झलक

इस वर्ष की परेड का सबसे बड़ा आकर्षण होगा भारतीय सेना की बैटल एरे (Battle Array)। कर्तव्य पथ पर टैंक, तोप, रॉकेट सिस्टम और मिसाइलों को इस तरह तैनात किया जाएगा, जैसे वे वास्तविक युद्ध के मैदान में रणनीतिक स्थिति में हों। भैरव बटालियन, विभिन्न स्काउट्स यूनिट्स और अन्य विशेष टुकड़ियां इस युद्ध संरचना का हिस्सा होंगी।

Republic Day 2026: जानिये कौन हैं गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वान डेर लेयेन?

घुड़सवार टुकड़ी भी पहली बार कॉम्बैट वेश में

सेना की प्रतिष्ठित कैवलरी (घुड़सवार) टुकड़ी भी इस बार पारंपरिक पोशाक छोड़कर कॉम्बैट वेशभूषा में नजर आएगी। यह बदलाव भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और युद्ध-तैयारी के नए दृष्टिकोण को दर्शाता है।

ड्रोन वॉरफेयर और एयर डिफेंस हथियार भी होंगे शामिल

ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले मार्चिंग दस्ते, ड्रोन वॉरफेयर सिस्टम और एयर डिफेंस मिसाइलें भी इस कॉम्बैट परेड का हिस्सा होंगी। यह परेड भारत की आधुनिक सैन्य तकनीक और भविष्य की युद्ध रणनीति की झलक पेश करेगी।

Republic Day 2026: राजपथ नहीं, स्टेडियम में हुई थी पहली परेड, पढ़िए गणतंत्र दिवस की अनसुनी कहानी

सेना की शक्ति और आत्मनिर्भर भारत का संदेश

कॉम्बैट परेड के जरिए भारत न केवल अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा, बल्कि यह संदेश भी देगा कि देश हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह परेड युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगी।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 26 January 2026, 9:54 AM IST