हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Punjab: पंजाब के मोगा जिले के गांव लोहारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गांव के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी मजदूर की पत्नी, जो 8 दिसंबर से लापता थी। उसका शव चार दिन बाद नग्न अवस्था में मिट्टी में आधा दबा हुआ मिला। शव के पास ही महिला के कपड़े पड़े हुए थे। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
मृतका अपने पति और दो बच्चों के साथ गांव लोहारा स्थित एस.आर. ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। परिवार पिछले दो वर्षों से उत्तर प्रदेश से आकर यहां काम कर रहा था. महिला का शव ईंट भट्ठे से कुछ दूरी पर मुख्य सड़क से दूर झाड़ियों और गेहूं के खेत में बरामद हुआ। हत्यारों ने शव को छिपाने के इरादे से महिला के मुंह पर मिट्टी डाल रखी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतका के पति आरिफ ने बताया कि वह यूपी के रहने वाला है,उसकी पत्नी की उम्र 28 वर्ष थी और उनके दो बेटे हैं. दोनों पति-पत्नी पिछले दो वर्षों से ईंट भट्ठे पर साथ काम कर रहे थे। आरिफ के अनुसार, 8 दिसंबर की रात करीब 8 बजे उसकी पत्नी गैस चूल्हे पर रोटियां बना रही थी। इसी दौरान वह पड़ोस में रहने वाले मजदूरों के क्वार्टर में बातचीत करने चला गया। करीब 15 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो चूल्हा जल रहा था, लेकिन उसकी पत्नी वहां मौजूद नहीं थी, बच्चे सो रहे थे। आरिफ ने बताया कि उसने पूरी रात पत्नी की तलाश की और परिजनों को सूचना दी।
9 दिसंबर को पुलिस को पत्नी के लापता होने की जानकारी दी गई। इसके बाद 12 दिसंबर की शाम को पत्नी का शव ईंट भट्ठे से कुछ दूरी पर खेत में नग्न अवस्था में मिला। पति का कहना है कि उनके परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था।
Location : Punjab
Published : 13 December 2025, 8:54 PM IST
Topics : crime news Moga murder Punjab woman