
प्रियंका गांधी ने कहा मोदी सरकार इनसिक्योर (Img- Dynamite News)
New Delhi: संसद भवन में गुरूवरा को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी को विदेशी नेताओं से मिलने की अनुमति नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का रवैया सरकार की असुरक्षा और कमजोरी को दर्शाता है।
प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि जब देश का उच्चतम नेतृत्व विदेशी मेहमानों का स्वागत करता है, तो विपक्ष के नेता को उनसे मिलने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इस कदम को राजनीतिक रूप से चिंताजनक और अलोकतांत्रिक बताया।
कांग्रेस सांसद प्रियंका ने आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने कहा कि मोदी सरकार जानबूझकर LoP राहुल गांधी को विदेशी डिग्निटरीज़ से मिलने नहीं दे रही, क्योंकि सरकार खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत ऐसे कदम सरकार की इनसिक्योरिटी दिखाते हैं।
प्रियंका गांधी के बयान के बाद संसद में हलचल पैदा हो गई। विपक्ष और मीडिया ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया। प्रियंका ने कहा कि LoP के रूप में राहुल गांधी का यह अधिकार है कि वह विदेशी नेताओं से मुलाकात कर सकें।
Priyanka Gandhi ने LoP के प्रोटोकॉल पर सरकार से किए बड़े सवाल?
#RahulGandhi #LoP #PMModi #Putin #DynamiteNews @priyankagandhi pic.twitter.com/VYxdfKJ3lA— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 4, 2025
उन्होंने आगे यह भी कहा कि यदि सरकार LoP को मिलने नहीं देती, तो यह न केवल लोकतांत्रिक परंपरा के खिलाफ है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सन्दर्भ में भी शर्मनाक है।
Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र में विपक्ष का जोरदार विरोध, वायु प्रदूषण पर संसद में हंगामा
प्रियंका गांधी के बयान ने राजनीतिक दलों के बीच बहस छेड़ दी है। विपक्ष ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और पदों का सम्मान होना चाहिए। वहीं, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय संवाद पर भी सवाल उठाता है।
Location : New Delhi
Published : 4 December 2025, 1:03 PM IST
Topics : Opposition Leader Parliament Winter Session Parliamentary Debate Priyanka Gandhi Putin India Visit