Price Hike: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल हुआ महंग, लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत में विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए ATF 5.33% महंगा कर दिया गया है। नई दरें लागू होने से विदेशी एयरलाइंस की लागत बढ़ेगी, जबकि घरेलू कंपनियों को फिलहाल राहत दी गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 May 2026, 12:20 PM IST

New Delhi: वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत में विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए ATF 5.33% महंगा कर दिया गया है। नई दरें लागू होने से विदेशी एयरलाइंस की लागत बढ़ेगी, जबकि घरेलू कंपनियों को फिलहाल राहत दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नई दरें लागू

तेल कंपनियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, New Delhi में अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए विमान ईंधन (ATF) की कीमत बढ़कर 1,511.86 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गई है। इसमें 76.55 डॉलर प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब एटीएफ की कीमतों में इजाफा किया गया है।

Fuel Hike: कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, क्या अब बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

पहले भी हो चुकी है बड़ी बढ़ोतरी

इससे पहले 1 अप्रैल को एटीएफ की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत की भारी वृद्धि की गई थी, जिससे दरें 1,04,927.18 रुपये प्रति किलोलीटर तक पहुंच गई थीं। उल्लेखनीय है कि दो दशक पहले विमान ईंधन की कीमतों को विनियमित कर दिया गया था और अब ये अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के आधार पर तय होती हैं।

Hormuz Strait Crisis: मध्य पूर्व से तेल सप्लाई ठप, भारत का तेल आयात गिरा: रूस बना सबसे बड़ा सहारा

पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ईंधन की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, सरकार और तेल कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का फैसला किया है।

विदेशी विमानन कंपनियों को बाजार दरों पर ईंधन मिल रहा है, जबकि घरेलू एयरलाइंस के लिए कीमतों को नियंत्रित रखा गया है, ताकि उन पर अचानक लागत का अधिक बोझ न पड़े।

Location :  New Delhi

Published :  1 May 2026, 12:20 PM IST