हिंदी
पीएम मोदी (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: आज का दिन अहम साबित हो सकता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार की रात 8 .30 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस घोषणा के बाद देश के करोड़ों लोगों के मन में सवाल चल रहा है कि आखिरकार आज रात को ऐसा क्या होने वाला है।
सूत्रों का कहना है कि बीती रात को महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित नहीं हो पाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस विषय पर भी पीएम नरेंद्र मोदी रात को चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा यह भी कहना है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान भारत और दुनिया में काफी घटनाएं हुई है। इन मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है। हालांकि, अभी तक भारतीय जनता पार्टी के किसी भी जिम्मेदार मंत्री, प्रवक्ता या नेता ने इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Location : New Delhi
Published : 18 April 2026, 2:52 PM IST
Topics : Narendra Modi National News PM Live PM Speech PM Modi