
पीएम मोदी करेंगे प्रगति बैठक (सोर्स- एक्स)
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण 'प्रगति' (PRAGATI) बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्यों के मुख्य सचिवों के अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और इस बार विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। यह बैठक प्रधानमंत्री के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'प्रगति' पोर्टल पर दर्ज केंद्रीय परियोजनाओं की प्रगति पर केंद्रित होगी।
बैठक के दौरान राजस्थान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सड़क, रेल और ट्रांसमिशन विकास योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श होने की संभावना है। प्रस्तावित एजेंडे में प्रमुख कार्य शामिल हैं-
दिल्ली दंगा साजिश मामला: उमर खालिद और शरजील इमाम को हाईकोर्ट से झटका, तीसरी बार ठुकराई जमानत याचिका
बुनियादी ढांचे और आधारभूत विकास के अलावा, इस बैठक में कई राष्ट्रीय महत्व की योजनाओं और आधुनिक चुनौतियों पर भी मंथन किया जाएगा। एजेंडे के मुख्य बिंदुओं में ये शामिल हैं-
PNB घोटाला: नीरव मोदी के करीबी पर CBI का शिकंजा, UAE से भारत लाया गया संदीप मिस्त्री
सामान्य तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाली इस समीक्षा बैठक में इस बार मंत्रियों की सहभागिता एक नया बदलाव है। जानकारों का मानना है कि इससे नीतिगत स्तर पर फैसलों में तेजी आएगी और केंद्र व राज्यों के बीच चल रही परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने में और अधिक गति मिलेगी। बैठक आज शाम ठीक 6 बजे शुरू होगी, जिसमें सभी संबंधित पक्षों से रिपोर्ट तलब की गई है।
Location : New Delhi
Published : 30 September 2026, 1:39 PM IST