खान सर को ढूंढते-ढूंढ़ते पटना पुलिस पहुंची नोएडा, अब होगा दूध का दूध और पानी का पानी

पटना पुलिस द्वारा खान सर मामले की जांच के सिलसिले में नोएडा पुलिस से संपर्क किए जाने की खबर सामने आई है। मामला कोचिंग सेंटर से जुड़े निजी सुरक्षा कर्मियों की कथित फायरिंग और उनके लाइसेंस की जांच से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 8 June 2026, 5:42 PM IST
google-preferred

Noida Desk: खान सर लापता है और उनकी तलाश के लिए बिहार की पटना पुलिस लगातार अलग-अलग स्थान पर दबिश दे रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अब इस मामले में एक ताजा अपडेट सामने आया है। पटना पुलिस ने नोएडा पुलिस से संपर्क किया है और जानकारी मांगी है। अब इस मामले में देखना है कि आगे क्या होगा? आईए जानते हैं कि बिहार के अधिकारियों ने नोएडा पुलिस से किस मामले को लेकर जानकारी मांगी।

क्यों मांगा नोएडा पुलिस से डाटा?

दरअसल, खान कोचिंग सेंटर के दो निजी सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग की थी। इस मामले में फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी सिलसिले में पटना पुलिस ने नोएडा पुलिस से जानकारी मांगी है, क्योंकि इन सुरक्षा कर्मियों की सिक्योरिटी कंपनी नोएडा में है। नोएडा पुलिस से जानकारी मांगी है कि जिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने गोलियां चलाई हैं, उनका लाइसेंस फर्जी तो नहीं है।

पटना से अचानक गायब हुए खान सर! ताबड़तोड़ छापेमारी में लगी SIT, जानें पूरा अपडेट

खान सर डाल सकते हैं अग्रिम जमानत के लिए याचिका

आपको बता दें कि जिन सुरक्षा कर्मियों ने गोली चलाई थी। उनमें से एक मैनपुरी निवासी प्रदीप कुमार और दूसरा कासगंज निवासी तालेबल सिंह है। बताया जा रहा है कि उन दोनों की जानकारी भी स्थानीय पुलिस से मांगी गई है। वहीं, दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि खान सर इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका डाल सकते हैं।

Location :  Noida

Published :  8 June 2026, 5:42 PM IST

Advertisement