पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। इन्हें हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किया जाता है। ये पुरस्कार समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान के लिए दिए जाते हैं। ये तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं।

भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान
New Delhi: देश में पद्म पुरस्कार 2026 के लिये चयनित हस्तियों की घोषणा हो गई है। देश में चयनित क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ठ योगदान देने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। यह भारत सरकार की तरफ से आम जनता को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। ।
पद्म पुरस्कार, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री अवार्ड के नाम से जाना जाने वाला यह अवार्ड भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार, कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, उद्योग, सामाजिक सेवा, और सार्वजनिक मामलों जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इस अवार्ड में जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए योग्य हैं। इसमें डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए योग्य नहीं हैं।
ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल-कूद, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि या सेवाओं के लिए दिए जाते हैं.
भारत सरकार हर साल पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन मांगती है। इस आवेदन प्रक्रिया में वह लोग अपना नाम लिखवाते हैं, जिन्हें लगता है कि उन्होंने किसी विशेष फील्ड में कोई बेहतरीन काम किया है। हालांकि, पद्म पुरस्कार के लिए कोई व्यक्ति, संस्था, सांसद, विधायक या मंत्री भी किसी का नाम सजेस्ट कर सकते हैं। लेकिन पद्म पुरस्कार किसे मिलेगा और किसे नहीं, इसका फैसला भारत सरकार की तरफ से बनाई गई कमेटी ही करती है।
पद्म पुरस्कारों के लिए प्राप्त सभी नामांकन/सिफारिशों को पद्म पुरस्कार समिति के सामने रखा जाता है जिसका गठन हर साल प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। पुरस्कार समिति की सिफारिश के अलावा कोई पुरस्कार प्रदान नहीं किया जाता है। समिति की सिफारिशें अनुमोदन के लिए प्रधानमंत्री और भारत के राष्ट्रपति को प्रस्तुत की जाती हैं। इसके बाद हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार समारोह का आयोजन होता है। जहां चयनित नामों की घोषणा की जाती है।
Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा, जानिये कौन-कौन हस्तियां होंगी सम्मानित
पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर और सील वाला सर्टिफिकेट और मेडल दिया जाता है। पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों को उनके मेडल की एक प्रतिकृति भी दी जाती है, जिसे वो किसी भी समारोह में पहन सकते हैं।