
सपा नेताओं को नोएडा पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर समेत काफी लोग पेपर लीक मामले में धरना देने दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही नोएडा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। मोहित नागर के अलावा जिले के काफी लोगों के घर पर पुलिस ने शनिवार की सुबह हाउस अरेस्ट किया।
मोहित नागर का कहना है कि कमजोर सरकार और बेकार शिक्षा मंत्री के कारण लगातार देश में पेपर लीक हो रहे हैं। ये घटना लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसी के विरोध में शनिवार को दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर पर कूच करने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। मोहित ने आरोप लगाया है कि यह सीधेतौर पर सरकार और सिस्टम की तानाशाही है, जो छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है।
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है। कॉकरोच जनता पार्टी भी पेपर लीक मामले में आक्रोशित हैं और दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया, जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ यह प्रदर्शन है, जिसमें काफी संख्या में भीड़ एकत्रित होने के लिए पहुंच रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ की टीम मैदान में हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की टीम पेपर लीक और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर मिनट-मिनट की कवरेज दे रही है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पल-पल की अपडेट के लिए आप डाइनामाइट न्यूज़ के साथ बने रहें।
Location : Greater Noida
Published : 6 June 2026, 10:38 AM IST