
लाल किला धमाका जांच (source:google)
Srinagar : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला ब्लास्ट मामले (Red Fort Blast Case) की कड़ियों को जोड़ते हुए NIA की टीमों ने घाटी के विभिन्न जिलों में करीब एक दर्जन स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य ब्लास्ट से जुड़े संदिग्धों के लॉजिस्टिक और वित्तीय संपर्कों का पता लगाना है।
छापेमारी के दौरान एनआईए की एक टीम ने उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा स्थित गुलूरा (Guloora) इलाके में एक स्थानीय कारोबारी के आवास पर धावा बोला। सूत्रों के मुताबिक यहां गहन तलाशी ली जा रही है और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में घर के कोने-कोने को खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसी ने मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपने कब्जे में लिया है। इन उपकरणों की फॉरेंसिक जांच से इस मामले में नए सुराग मिलने की उम्मीद है।
बंगाल में ओवैसी का बड़ा दांव! इस पार्टी से मिलाया हाथ; क्या गठबंधन से बदलेगा चुनावी गणित?
सिर्फ हंदवाड़ा ही नहीं, बल्कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में भी कई स्थानों पर NIA की टीमों ने दस्तक दी है। घाटी के लगभग 12 ठिकानों पर यह ऑपरेशन पूरी तरह से गोपनीय तरीके से चलाया जा रहा है। जांच एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी लाल किला ब्लास्ट मामले की एक व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसके तहत उन लोगों की पहचान की जा रही है जो पर्दे के पीछे से आतंकी गतिविधियों को हवा दे रहे हैं या फंडिंग मुहैया करा रहे हैं।
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से वीडियो पाकिस्तान भेजने वाला गिरोह बेनकाब, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
घाटी में चल रही इस व्यापक छापेमारी को देखते हुए संबंधित इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया है ताकि जांच प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। NIA के सूत्रों ने संकेत दिया है कि आज की छापेमारी में बरामद दस्तावेजों के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां भी संभव हैं।
Location : Srinagar
Published : 23 March 2026, 10:32 AM IST
Topics : Handwara Raid National Investigation Agency NIA Raids Kashmir Red Fort blast case Srinagar News