HCs Judges appointments: मध्य प्रदेश, मद्रास, कर्नाटक और कलकत्ता हाईकोर्ट में कई नये जजों की नियुक्ति, देखिये सूची

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की मंजूरी के बाद शुक्रवार शाम को मध्य प्रदेश, मद्रास, कर्नाटक समेत देश के चार उच्च न्यायालयों में नये जजों की नियुक्ति की गई है। चारों

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 August 2026, 7:21 PM IST
google-preferred

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी के बाद शुक्रवार शाम को मध्य प्रदेश, मद्रास, कर्नाटक समेत देश के चार उच्च न्यायालयों में नए जजों की नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद इन नियुक्तियों को लेकर न्यायिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है।

मद्रास हाईकोर्ट के नए न्यायाधीशों के नाम

मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर गोविंदराजन कृष्णास्वामी, रजनीश पथियिल, रमेश नटराजन, जी.के. मुथुकुमार और रामकृष्णन राजेश विवेकानंथन की नियुक्ति की गई है।

इसके अलावा मद्रास हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में भी कई नामों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें रवीकुमार शंकरनारायणन, दिलीप कुमार नागराजन, एलप्पन मनोहरन, डॉ. पी. मुरुगन, एम.डी. सुमति, एस. अल्ली, सी. थिरुमगल, शन्मुगम कार्तिकेयन, मुरुगेसन बलुचामी और एन. गुणसेकरन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट से मिली जमानत, चेहरे पर लौटी रंगत; मेरठ में रह रही पाकिस्तानी महिला सबा मसूद को मिली बड़ी राहत

कलकत्ता हाईकोर्ट में आठ नए अतिरिक्त न्यायाधीश

कलकत्ता उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर आर्यक दत्त, अतरूप बनर्जी, संदीप कुमार दे, पार्थ प्रतिम रॉय, सुदीप देब, अनुज सिंह, अर्जुन रे मुखर्जी और ऋषद मेडोरा को नियुक्त किया गया है।

कर्नाटक हाईकोर्ट में भी नए जज

कर्नाटक उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में राघवेंद्र सीतारम श्रीवत्स, हेमा कुलकर्णी, सुब्रमण्यम रंगाराव, विवेकानंद थडगावडी प्रकाश, प्रमोद बक्केश्वर और शांति भूषण होम्बे गौड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें- कैश कांड: ‘सस्ती पब्लिसिटी वाली याचिका’, जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े ‘जले नोट’ केस पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अमित लाहोटी बने अतिरिक्त न्यायाधीश

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में अमित लाहोटी को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और अदालतों में सुनवाई की प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां अहम मानी जा रही हैं।

Location :  New Delhi

Published :  7 August 2026, 7:13 PM IST

Advertisement