
कोडीन कफ सिरप के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल (Img: Google)
New Delhi: उत्तर प्रदेश के चर्चित कोडीन कफ सिरप केस के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसके दुबई में छुपे होने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। अब उत्तर प्रदेश एसटीएफ की एक अर्जी के आधार पर विदेश मंत्रालय में शुभम जायसवाल के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है, जिससे उसके जल्द गिरफ्तार होने की संभावना जतायी जा रही है।
कोडीन कफ सिरप केस में फरार चल रहे शुभम जायसवाल का पासपोर्ट यूपी एसटीएफ पहले की रद्द कर चुकी है। यूपी एसटीएफ ने उसके यूएई में होने और वहां से उसकी गिरफ्तारी के लिये केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) को अर्जी दी थी। सीबीआई ने इस अर्जी को विदेश मंत्रालय को सौंपा और मामले में उचित कार्रवाई करने को कहा।
अब सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक सीबीआई की इस सिफारिश के आधार पर विदेश मंत्रालय ने यूएई सरकार को अर्जी दी है। माना जा रहा है कि इस अर्जी में शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी के साथ उसे भारत को सौंपने को कहा गया है। दुबई सरकार द्वारा यह अर्जी मंजूर होते ही सीबीआई शुभम जायसवाल को गिरफ्तार कर यूपी एसटीएफ को सौंप सकती है।
Maharajganj: बारिश ने खोली बदहाल सड़क की पोल, लोटन तिराहे पर हर पल खतरा
सीबीआई की यह अर्जी फगोड़े शुभम के लिये दोहरा झटका है। उसके खिलाफ पहले ही लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था। सीबीआई की अर्जी पर अब यूएई उसको भारत डिपोर्ट (निर्वासित) कर सकता है।
Location : New Delhi
Published : 31 May 2026, 4:07 PM IST
Topics : Breaking News CBI crime news STF uttar pradesh