
पहाड़गंज इलाके में चूना मंडी के पास निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत ढ़ह गई (Image Credit: Dynamite News)
New Delhi: राजधानी दिल्ली की घनी आबादी और कारोबार को प्रमुख केंद्र पहाड़गंज में रविवार शाम को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग भराभराकर ढ़ह गई। इस हादसे में अब भी कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आ रही है। इस हादसे ने फिर कई सवाल खड़े कर दिये है। इससे पहले भी दिल्ली में हाल के दिनों में इसी तरह के कई हादसे सामने आये और सभी में मानकों के घोर उल्लंघन की बात सामने आई। पहाड़गंज के हादसे में मानको के उल्लंघन की बात सामने आ रही है।
पहाड़गंज में चूना मंडी के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के जमींदोज होने की सूचना मिलते ही सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ मौके पर पहुंची। वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। क्षेत्र के लोग सहमे हुए थे और कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था। किसी को नहीं पता कि इस हादसे में कितने लोग मलबे में फंसे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ ने जब लोगों से बात की तो स्थानीय लोगों ने कई बड़े सवाल खड़े किये। इन लोगों ने ऑफ कैमरा बताया कि दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-3 लागू है और निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध है। लेकिन इसके बावजूद भी यहां दिन-रात बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा था। कई मजदूर काम कर रहे थे। हो सकता है कि निर्माण में नियमों के उल्लंघन के अलावा और कई तरह की लापरवाहियां बरती जा रही है। लोगों का कहना है कि नियमों की अनदेखी ही इस हादसे का असली कारण है।
बताया जा रहा है कि यहां होटल बन रहा था और दूसरे मंजिल का लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत गिर गई। अब सवाल खड़ा होता है कि पूरे दिल्ली प्रदेश में ग्रेप-3 लागू होने के बावजूद कैसे बिल्डिंग में निर्माण हो रहा था? बढ़ते प्रदूषण की वजह से GRAP-3 लागू है। इस दर्दनाक मामले के बाद एक बार फिर दिल्ली MCD सवलों में घिर गई। आपको सत्यनिकेतन बिल्डिंग हादसा याद तो होगा।
Location : New Delhi
Published : 15 November 2026, 6:58 PM IST