नेपाल में लापता भारतीयों की ऐसे होगी पहचान, गृह मंत्रालय की नई पहल से टूटे परिवारों को मिलेगी राहत

नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों की पहचान के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह और विदेश मंत्रालय अब DNA प्रोफाइलिंग के जरिए अज्ञात शवों का मिलान कराएंगे। जानिए पीड़ित परिवार कहां और कैसे करवा सकते हैं मुफ्त टेस्ट।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 September 2026, 9:32 AM IST

New Delhi: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने जहां भारी तबाही मचाई है, वहीं सैकड़ों भारतीय परिवारों के लिए अपने करीबियों का पता लगाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इस मानवीय संकट को देखते हुए भारत सरकार के गृह और विदेश मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला किया है।

अब बाढ़ में लापता हुए भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए अत्याधुनिक 'डीएनए (DNA) प्रोफाइलिंग' तकनीक का सहारा लिया जाएगा, जिससे लाचार परिवारों को अपने अपनों की खोज में एक नई उम्मीद मिली है।

सड़ चुके शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक टीम तैनात

नेपाल में आई इस आपदा में 1,200 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। नेपाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि पानी और मलबे में कई दिन दबे रहने के कारण शव बेहद खराब स्थिति में मिले हैं।

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कमिश्नर और DIG का औचक निरीक्षण, नेपाल में आपदा के बाद सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कई मामलों में केवल आंशिक अवशेष ही बरामद हुए हैं। इस जटिल स्थिति से निपटने के लिए भारत ने अपनी 19 सदस्यीय फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम काठमांडू भेजी है, जो नेपाली पुलिस के साथ मिलकर ऑटोसोमल एसटीआर (Autosomal STR) तकनीक से पहचान में जुटी है।

प्रथम श्रेणी के रिश्तेदार दे सकेंगे sample

लापता लोगों के जैविक रिश्तेदारों- जैसे माता, पिता, बच्चे, भाई या बहन से Biological Samples लिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसके लिए केंद्रीय और राज्य फोरेंसिक प्रयोगशालाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) की लैब्स को भी अधिकृत किया है। तमिलनाडु समेत कई राज्य सरकारों ने पीड़ितों की सहूलियत के लिए स्थानीय स्तर पर मुफ्त जांच की व्यवस्था शुरू की है।

ग्लेशियर फटा, नदी बनी काल: नेपाल बाढ़ में अब तक 1,243 मौतें, भारत की सीमा में बहकर आए शव; देखें दिल दहलाने वाली रिपोर्ट

ईमेल और हेल्पलाइन से नेपाल पुलिस तक पहुंचेगा डेटा

तैयार डीएनए प्रोफाइल को नेपाल पुलिस की आधिकारिक ईमेल (dnacodis@nepalpolice.gov.np) पर भेजा जाएगा, जिसकी एक कॉपी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास (eoikathmandufloodsupport@gmail.com) को भी भेजी जाएगी। इसके अलावा, पीड़ित परिवार किसी भी आपातकालीन जानकारी के लिए नेपाल पुलिस के हेल्पलाइन नंबर (+977 9841 6160 95) पर सीधा संपर्क कर सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  4 September 2026, 9:32 AM IST