Muzaffarpur : प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 4 मरीजों की मौत

ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका है। शॉर्ट सर्किट से भड़की इस आग में 20 से अधिक मरीज झुलस गए हैं। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज कर दिया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 June 2026, 10:48 AM IST
google-preferred

Muzaffarpur : जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित चर्चित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के ICU (इंटेंसिव केयर यूनिट) में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि जिला सहायक अगिनशामन पदाधिकारी ने मीडिया को बयान देते हुए 10 से अधिक मौत होने की आशंका व्यक्त की है। वही 20 से अधिक मरीजों के झुलसने की सूचना है। कई मरीजों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ICU में अचानक उठा धुएं का गुबार

Hospital fire accident

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ICU से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के समय ICU में कई गंभीर मरीज भर्ती थे। धुएं और आग की लपटों के कारण मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल से बाहर भागने का प्रयास किया।

दमकल की गाड़ियों ने शुरू किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अस्पताल में फंसे मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।

Muzaffarpur: दो मासूमों सहित मां का शव रस्सी से बंधा मिला, दहल गए ग्रामीण

मौके पर पहुंचे DM और SSP

Muzaffarpur News

जिला पदाधिकारी (DM) सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

सूत्रों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की जांच के लिए संबंधित विभागों की टीम को लगाया गया है। फायर विभाग के अधिकारी भी तकनीकी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। परिजन अपने प्रियजनों की जानकारी लेने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं।

Location :  Muzaffarpur

Published :  4 June 2026, 10:48 AM IST

Related News

Advertisement