पति-पत्नी के तलाक का सबसे ज्यादा असर किस रिश्ते पर?
हालांकि इसके साथ कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। पारिवारिक ढांचे पर इसका प्रभाव पड़ता है। बच्चों की मानसिक स्थिति पर तलाक का असर गंभीर हो सकता है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार जिन परिवारों में लगातार झगड़े होते हैं, वहां पले-बढ़े बच्चों में असुरक्षा, अवसाद और व्यवहार संबंधी समस्याएं देखी जाती हैं। लेकिन विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि विषाक्त और हिंसक वातावरण में रहने से बेहतर है कि माता-पिता शांतिपूर्ण तरीके से अलग हो जाएं। यानी सवाल सिर्फ तलाक का नहीं, बल्कि रिश्ते की गुणवत्ता का है।
