MP के MLAs ने दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर को घेरा, प्रदर्शन-नारेबाजी, पुलिस से झड़प; जानिये पूरा मामला

मध्य प्रदेश के कांग्रेसी विधायक दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस से झड़प की भी खबरें है।

Updated : 12 June 2026, 4:04 PM IST

 New Delhi: राज्य सभा चुनाव में मध्य प्रदेश से कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि, मीनाक्षी नटराजन ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन शुक्रवार को शीर्ष अदालत ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि वे इस मामले में हाई कोर्ट जा सकती हैं।

दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने से कांग्रेस की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के नाराज कांग्रेसी विधायकों का दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव किया। विधायकों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी झड़प भी हुई।

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग भाजपा से मिला हुआ है और भाजपा की शह पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया गया।

 

 

Location :  New Delhi

Published :  12 June 2026, 3:08 PM IST