Monsoon Update: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक आफत की बारिश, जानिए आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

IMD ने दिल्ली-NC, UP, राजस्थान, ओडिशा और केरल समेत कई राज्यों में 7 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए आज आपके शहर और राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज और किन इलाकों में जलभराव की है आशंका?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 August 2026, 8:03 AM IST

New Delhi: देशभर में मानसून 2026 पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। शुक्रवार, 7 अगस्त को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण के तटीय इलाकों तक बादलों ने डेरा डाल रखा है। लगातार हो रही इस बारिश से भले ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।

उत्तर भारत में बादल मेहरबान, तापमान में गिरावट

राजधानी दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आज अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

UP Weather Update: 10 अगस्त तक थमने नहीं वाली बारिश! जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा आज का मौसम

मध्य और पूर्वी भारत में भी आफत की झड़ी

पूर्वी भारत के राज्यों- बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। ओडिशा में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मानसून का असर साफ दिख रहा है; पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगह जलभराव की स्थिति बन सकती है। भोपाल और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में दिनभर बूंदाबांदी का माहौल बना रहेगा।

Prayagraj News: ‘हर हाल में होगा कार्यक्रम’, राहुल गांधी के दौरे पर कांग्रेस अड़ी; युवाओं के बीच जाएगा पार्टी का संदेश

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के तटीय कर्नाटक और केरल में मानसून की तेज लहर के कारण भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कोंकण-गोवा और मुंबई के आसपास के इलाकों में भी व्यापक बारिश के आसार हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश को देखते हुए IMD ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Location :  New Delhi

Published :  7 August 2026, 8:03 AM IST