
राज्यसभा में पीएम मोदी का हो रहा संबोधन
New Delhi: संसद के बजट सत्र के दौरान जारी राजनीतिक हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित कर रहे है।
राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बीते वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और देश विकास की तेज रफ्तार पर आगे बढ़ रहा है। उनके अनुसार समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है, जो सरकार की नीतियों और योजनाओं का परिणाम है।
बिहार से चौंकाने वाला मामला, गांव के सारे ब्राह्मणों पर दर्ज हो गया केस; जानिये क्या है पूरा विवाद
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत आज एक अहम पड़ाव पर खड़ा है, जहां संकल्प, समृद्धि और शक्ति तीनों का संगम दिखाई देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
हालांकि प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान राज्यसभा में विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया और नारेबाजी जारी रखी। कुछ विपक्षी सांसदों ने विरोध दर्ज कराते हुए सदन से वॉकआउट भी किया। इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन जारी रखा और सरकार की उपलब्धियों व भविष्य की दिशा पर विस्तार से बात रखी।
अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित डीसीएम की कंटेनर से टक्कर और…
संसद के मौजूदा सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक टकराहट देखने को मिल रही है, लेकिन सरकार का कहना है कि उसका फोकस विकास, सुशासन और देश को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने पर केंद्रित है।
Location : New Delhi
Published : 5 February 2026, 5:19 PM IST