
प्रतीकात्मक छवि (Souce Internet)
New Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) के महापौर चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने पार्षदों को एकजुट रखने और किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व इस चुनाव को बेहद अहम मानते हुए अनुशासन बनाए रखने पर खास जोर दे रहा है।
नेता सदन जयभगवान यादव ने सभी पार्षदों के लिए औपचारिक व्हिप जारी किया है। पार्षदों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे पार्टी लाइन के अनुसार ही मतदान करें और किसी भी तरह की अनुशासनहीनता से बचें। साथ ही सभी को सदन की बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।
New Delhi: भारत–न्यूजीलैंड में FTA डील, व्यापार क्षेत्र में बड़े फायदे की उम्मीद
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश BJP ने स्थिति की समीक्षा के लिए मंगलवार को सभी पार्षदों की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में चुनावी रणनीति, मतदान प्रक्रिया और संगठनात्मक अनुशासन पर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी नेतृत्व पार्षदों से सीधा संवाद कर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि मतदान के दौरान कोई अप्रत्याशित स्थिति न बने।
संख्या बल की बात करें तो MCD सदन में कुल 273 सदस्यों में से BJP के पास 157 वोट हैं, जबकि जीत के लिए 137 वोटों की जरूरत है। ऐसे में गणित BJP के पक्ष में दिखाई देता है, लेकिन पार्टी किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती।
Delhi Politics: राघव चड्ढा के फैसले के बाद कुमार विश्वास ने कविता लिखकर किस पर साधा निशाना?
Congress ने चुनाव को दिलचस्प मोड़ दे दिया है। कांग्रेस ने सभी दलों के पार्षदों से ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर मतदान करने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि यह चुनाव केवल संख्या का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई है। कांग्रेस के पास फिलहाल 9 वोट हैं, लेकिन वह अपने समर्थन में इजाफा करने की कोशिश में जुटी है।
अब सभी की नजर 29 अप्रैल को होने वाले मतदान पर टिकी है जहां यह साफ हो जाएगा कि रणनीति और अपील—किसका दांव भारी पड़ता है।
Location : New Delhi
Published : 28 April 2026, 12:43 PM IST
Topics : bjp Congress Delhi Mayor Election MCD