हिंदी
पीएम मोदी की 'मन की बात'
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 नवंबर) को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने नवंबर महीने की कई ऐतिहासिक उपलब्धियों, राष्ट्रीय महत्व की घटनाओं के साथ विज्ञान, सेना और कृषि के क्षेत्र में हुई प्रगति का विस्तार से उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह महीना भारत के लिए गर्व और प्रेरणा से भरा रहा है, जिसने देश को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान की है।
संविधान दिवस का जिक्र
उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने देशवासियों को एक बार फिर लोकतंत्र की मूल भावना और संवैधानिक आदर्शों की याद दिलाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान केवल हमारे अधिकारों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमें कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है।
राम मंदिर परिसर में धर्मध्वजा आरोहण का भी जिक्र
मोदी ने आगे बताया कि इस महीने वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसे भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय भावना के प्रतीक के रूप में याद किया गया। इसी कड़ी में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर परिसर में धर्मध्वजा आरोहण को एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण बताया। साथ ही कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक के लोकार्पण को भी उन्होंने भारत की सांस्कृतिक परंपरा और आध्यात्मिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
दुनिया की सबसे बड़ी LEAP इंजन MRO सुविधा
प्रधानमंत्री ने कहा कि हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी LEAP इंजन MRO सुविधा का उद्घाटन भारत की एविएशन इंडस्ट्री के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। उनके अनुसार, इससे भारत वैश्विक स्तर पर विमान इंजन मरम्मत और रखरखाव क्षेत्र में एक बड़ी शक्ति बन सकेगा। इसके अलावा उन्होंने INS ‘माहे’ को भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने को समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।
भारत की सांस्कृतिक पहचान के मेल का एक अनूठा उदाहरण
INS ‘माहे’ के स्वदेशी डिजाइन पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने इसके नाम, डिजाइन और इसके Crest में कलारीपयट्टू परंपरा की झलक को गर्व के साथ स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यह नौसेना के स्वदेशीकरण और भारत की सांस्कृतिक पहचान के मेल का एक अनूठा उदाहरण है।
दिसंबर से शुरू हो रहे 6 बड़े बदलाव: जानिए किसे मिलेगा फायदा, किसे होगा नुकसान
स्पेस सेक्टर में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष इकोसिस्टम नई गति पकड़ रहा है। निजी कंपनी Skyroot के ‘Infinity Campus’ के उद्घाटन को उन्होंने देश के स्टार्टअप इनोवेशन और युवाओं की क्षमता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि देश का युवा जिस तरह अंतरिक्ष तकनीक में नए प्रयोग कर रहा है, वह आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति बनाने में मदद करेगा।
कंपकंपा देने वाली ठंड की दस्तक! यूपी में अगले 3 दिनों में गिर सकता है तापमान, कोहरा करेगा परेशान
कृषि क्षेत्र का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है, जो 10 साल पहले की तुलना में 100 मिलियन टन अधिक है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसानों की मेहनत और कृषि क्षेत्र की बढ़ती क्षमताओं का प्रतीक है।
18 राज्यों के 750 से अधिक एथलीटों की भागीदारी
पर्यटन क्षेत्र की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में सर्दियों का पर्यटन इस बार काफी बढ़ा है। औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसे स्थान पर्यटकों के नए पसंदीदा गंतव्य बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में 14,500 फुट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में राज्य की पहली High Altitude Ultra Marathon का आयोजन किया गया। इसमें 18 राज्यों के 750 से अधिक एथलीटों की भागीदारी हुई, जिसे प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के पर्यटन और खेल विकास के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
Location : New Delhi
Published : 30 November 2025, 12:14 PM IST
Topics : LEAP mann ki baat MRO Narendra Modi PM Modi