Kurukshetra: एक मैसेज पर बंद दरवाजा खुला तो नजारा देख लोग कांप उठे

कुरुक्षेत्र में एक बंद कमरे से आई खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। एक परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध मौत के पीछे की कहानी कई सवाल खड़े कर गई है। क्या यह सिर्फ तनाव का मामला था या इसके पीछे कुछ और छिपा है? पढ़ें इस पूरी रिपोर्ट को

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 20 April 2026, 10:36 AM IST
google-preferred

Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया। एक बंद कमरे के भीतर पति-पत्नी और उनकी तीन साल की मासूम बच्ची के शव फंदे से लटके मिले। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक जितेंद्र द्वारा भेजा गया एक टेक्स्ट मैसेज उसके रिश्तेदार के मोबाइल पर पहुंचा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर दरवाज़ा तोड़ा गया।

कमरे के अंदर का मंजर देख कांप उठे लोग

पुलिस के अनुसार, कमरे के अंदर 32 वर्षीय जितेंद्र, उसकी 30 वर्षीय पत्नी युक्ता और उनकी तीन साल की बेटी माधवी के शव लटके हुए थे। यह दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। पुलिस ने तीनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोरखपुर: ऑनलाइन ठगी का शिकार पीड़ित को राहत, हरपुर बुदहट पुलिस ने लौटाए 14,608

बच्ची की बीमारी बनी वजह?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती अपनी तीन वर्षीय बेटी की गंभीर बीमारी से काफी परेशान थे। बताया जा रहा है कि बच्ची पैरालाइज्ड थी, जिसके चलते परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

जितेंद्र अंबाला पोस्ट ऑफिस में कार्यरत था, जबकि उसकी पत्नी गृहिणी थी। परिवार मूल रूप से करनाल के सीकरी गांव का रहने वाला था और पिछले 15 वर्षों से कुरुक्षेत्र में रह रहा था। जितेंद्र के पिता पंजाब पुलिस में थाना प्रभारी रह चुके थे, जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया था। वहीं उसका भाई विदेश में रहता है।

बदायूं में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने ही रच दी 10 वर्षीय बेटे की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। टेक्स्ट मैसेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह समझने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना के पीछे असली कारण क्या था।

Location :  Kurukshetra

Published :  20 April 2026, 10:36 AM IST

Advertisement