कोलकाता भगदड़ मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, पूजा कमेटी के सभी मेंबर गिरफ्तार

कोलकाता में दुर्गा पूजा की रौनक के बीच शनिवार शाम ऐसा हादसा हुआ कि खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने पूजा कमेटी के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 October 2026, 2:28 AM IST
google-preferred

Kolkata: कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम तेज बारिश के बीच भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें  17 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हो गए। हादसे के गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने पूजा केमेटी के सभी मेंबरो और सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में लिया है वहीं पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

सीएम शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

हादसे के बाद सूबे के सीएम शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। उन्होंने मृतकों के परिवार को 25 लाख रूपए और मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। हादसे की जांच के लिए एसआईटी के गठन का आदेश दिया है।

मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

राज्यपाल रवि ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रवि ने कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुखद घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कई अनमोल जिंदगियां चली गईं। दुख की इस घड़ी में वह मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

सुवेंदु अधिकारी के दौर में दुर्गा पूजा का बदला सियासी रंग? बंगाल में बदले नेता, अब परंपरा और पंडालों के नियंत्रण पर नई बहस

ममता बनर्जी ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि वह इस हादसे से बेहद स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को शक्ति और साहस प्रदान करने की कामना की है।

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हादसा, पंडाल ढहने से मची भगदड़, करीब 17 लोगों की मौत, 40 घायल

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, 'उत्तर कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटना कैसे और क्यों हुई, यह बाद की बात है। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है।'

Location :  Kolkata

Published :  18 October 2026, 2:03 AM IST

Advertisement